फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girl told the story of her being sold in court, charges will be increased.

Kanpur News: युवती ने कोर्ट में बताई खुद के बेचे जाने की दास्तां, बढ़ेंगी धाराएं

Thu, 07 May 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The girl told the story of her being sold in court, charges will be increased.
कानपुर। बर्रा की जिस युवती को उसकी सहेली ने पति के साथ मिलकर राजस्थान में बेचा था उसने मजिस्ट्रेट के सामने खुद को बेचे जाने की दास्तां सुनाई। अपने बयान में उसने कहा कि उसे तीन लाख रुपये में सहेली ने बेचा इसकी जानकारी उसे सहेली से ही हुई थी। आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर उसकी शादी कराई थी। मामले में अब पुलिस मानव तस्करी जैसी धाराएं बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

बर्रा निवासी महिला के अनुसार हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के सागरपुरी में बेटी के बचपन की सहेली रिया, अपने पति सुमित पांडेय के साथ रहती है। आरोप है कि रिया और उसका पति साजिश के तहत 21 अप्रैल को बेटी को खाटू श्याम के दर्शन के बहाने राजस्थान ले गए। वहां शादी कराने के नाम पर उसे तीन लाख रुपये में सुरेश प्रजापत को बेच दिया था। इधर बर्रा पुलिस को उनकी लोकेशन राजस्थान की मिली। पुलिस ने राजस्थान के सीकर के आसाश गांव में दबिश दी। वहां से युवती मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में मौके पर मिले युवक सुरेश प्रजापत ने उसे अपनी पत्नी काजल बताया। कहा कि उसने रिया, सुमित और अभिनव बाजपेई उर्फ राज को तीन लाख रुपये देकर युवती को खरीदा है। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी नहीं मिले। उनका फोन स्विच ऑफ है। युवती मंगलवार को ने काेर्ट में दिए बयान में कहा कि बेचने के बाद ही उसके काजल नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए और फिर धमकाकर कोर्ट मैरिज करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्रा थानाप्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में युवती के बयान हुए थे। अवलाेकन करने से स्पष्ट हो गया कि युवती ने खुद को बेचे जाने और डरा धमकाकर शादी कराने की बात कही है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed