{"_id":"681d081c036b481e730931b9","slug":"the-girl-locked-herself-in-the-room-and-hanged-herself-to-death-kanpur-news-c-220-1-akb1007-126147-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कमरा बंद कर युवती ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कमरा बंद कर युवती ने लगाया फंदा, मौत
Fri, 09 May 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 09 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के कचनार की मड़ैया निवासी युवती ने गुरुवार को घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। जब स्कूल से छोटा भाई घर आया तो बहन के शव को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
कचनार की मड़ैया निवासी रोशनी राजपूत (21) का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पिता राजू ने बताया कि बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह गुरुवार सुबह पत्नी अनीता के साथ ससुराल औरैया के जनैतपुर गए थे। बेटा गौरव 10वीं कक्षा का छात्र है व स्कूल पढ़ने चला गया। छुट्टी के बाद जब घर लौटा तो कमरे का दरवाजा न खुलने पर आस-पास मौजूद लोगों को जानकारी दी। जब कमरे में झांककर देखा तो बहन का शव फंदे पर लटकता दिखा। अनहोनी से परिजन बदहवास है। परिजन मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया युवती ने फंदा लगाकर जान क्यों दी, जांच की जा रही है।