फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girl helped the tuberculosis patient with the money of the piggy bank

गुल्लक फोड़कर बालिका ने की क्षय रोगी की मदद की

Wed, 15 Sep 2021 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The girl helped the tuberculosis patient with the money of the piggy bank
क्षय रोगी को खान पान का सामान देती बालिका। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। क्षय रोगियों की मदद के लिए सरकार स्वयं सेवी संस्थाओं व अफसरों को उन्हें गोद लेने के लिए प्रेरित कर रही है। ताकि क्षय रोगियों के खानपान की बेहतर व्यवस्था हो सके। पिता से ये बातें सुनकर प्रेरित हुई दस वर्षीय बालिका ने अपनी गुल्लक फोड़ कर रुपयों से पौष्टिक आहार खरीदा। इसके बाद सिकंदरा सीएचसी जाकर एक क्षय रोगी को दिया।
विज्ञापन

सिकंदरा सीएचसी में तैनात क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बृजेश कुमार दीक्षित की दस वर्षीय बेटी दिव्या ने बताया कि पिता अक्सर घर में क्षय रोगियों की मदद को लेकर चर्चा करते थे। उनके इलाज में आने वाली समस्याओं पर बात होती थी। इस पर सोमवार को गुल्लक के पैसों से एक क्षय रोगी के लिए भुना चना, सोयाबड़ी, दलिया, गुड़ व बिस्कुट खरीदकर सीएचसी में इलाज के लिए आई क्षय रोगी मुस्कान को दिए। बृजेश दीक्षित ने बताया कि बेटी ने जरूरतमंद की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। इससे आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed