{"_id":"67e3048223a811c1fc092c59","slug":"the-gauseva-commission-member-waited-for-an-hour-then-the-lock-of-the-gaushala-gate-was-opened-kanpur-news-c-220-1-akb1002-124408-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोसेवा आयोग सदस्य ने एक घंटा किया इंतजार, तब खुला गोशाला गेट का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोसेवा आयोग सदस्य ने एक घंटा किया इंतजार, तब खुला गोशाला गेट का ताला
Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
हिम्मापुरवा गोशाला में गेट का ताला बंद होने पर बाहर खड़े गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय
- फोटो : संवाद
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गोसेवा आयोग सदस्य के निरीक्षण में मंगलवार को गोशाला व कान्हा शाला में अव्यवस्था मिली। हिम्मापुरवा गोशाला में गेट पर ताला लगा मिला। एक घंटा इंतजार के बाद ताला खुला तब वह अंदर जा सके। यहां गंदगी व मवेशी का कंकाल मिला। वहीं, नबीपुर स्थित कान्हा शाला में मटर का भूसा मिला। नाराजगी जताकर उन्होंने रिपोर्ट आयोग अध्यक्ष के माध्यम से डीएम को भेजने की बात कही है।
गोशाला आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय मंगलवार को प्रोटोकाल के तहत जिले में गोशालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पहले वह अकबरपुर नगर पंचायत की ओर से संचालित नबीपुर स्थित कान्हा शाला पहुंचे। यहां साफ-सफाई ठीक मिली। मगर नंदियों को मटर का मिट्टी मिला भूसा खिलाए जाने की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई।
इसके बाद वह दोपहर बाद करीब तीन बजे मोहाना ग्राम पंचायत की हिम्मापुर गोशाला पहुंचे। वहां गेट पर ताला बंद मिला। उनके साथ पुलिस स्काॅट भी था। उनके पीआरओ ने ग्राम प्रधान पति दीपक के नंबर पर कॉल की और कहा कि गोशाला के गेट पर ताला बंद हैं। इस पर दीपक ने जिलाधिकारी की अनुमति पर ही गेट खोलने की बात कह फोन काट दिया। गेट से गोशाला के अंदर मवेशी का कंकाल दिखा। कुत्ते हड्डियां नोच रहे थे। इस पर उनके पीआरओ ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
इधर आयोग सदस्य बगल के मकान के पास छाया में बैठ गए। उन्होंने गजनेर पुलिस व सीवीओ को अवगत कराया। उनके फोन करने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। वहीं करीब एक घंटे बाद सीवीओ डॉ. सुबोध बर्नवाल वहां पहुंचे। उन्होंने गोशाला के गेट का ताला खुलवाया तब आयोग सदस्य गोशाला में दाखिल हो सके। परिसर में गंदगी और मवेशी के सिर का कंकाल मिला। मवेशियों के पीने के लिए टंकी में भरा पानी भी गंदा था। इस पर उन्होंने सीवीओ ने नाराजगी जताई।
................
ताला खोलने से पहले हटाया मवेशी कंकाल
हिम्मापुरवा गोशाला पहुंचने पर गेट पर काफी देर खड़े रहना पड़ा। मवेशी कंकाल पड़ा होने और कुत्तों के हड्डी नोचने का वीडियो पीआरओ ने बनाया है। सीवीओ के पहुंचने पर गोशाला का ताला खुला। इससे पहले मवेशी कंकाल हटा कर कुत्ते भगा दिए गए। मगर जल्दबाजी में मवेशी के सिर का कंकाल पड़ा रह गया। गोशाला में व्यवस्था देखने के लिए प्रवेश पर पांबदी संबंधी शासन का कोई आदेश नहीं है। - रमाकांत उपाध्याय, गोसेवा आयोग सदस्य
............................
गोसेवा आयोग सदस्य के निरीक्षण के दौरान गोशाला के गेट बंद मिलने की जानकारी मिली है। इस मामले में बरती गई लापरवाही को लेकर संबंधित से जवाब तलब किया जाएगा। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - लक्ष्मी, एन, मुख्य विकास अधिकारी