{"_id":"69a0aa1dd69426a1e304ec38","slug":"the-four-lane-nabipur-gajner-road-will-be-green-with-2390-trees-planted-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-139009-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हरा भरा होगा चार लेन नबीपुर गजनेर मार्ग, 2390 पौधे लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हरा भरा होगा चार लेन नबीपुर गजनेर मार्ग, 2390 पौधे लगेंगे
Fri, 27 Feb 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े नबीपुर-गजनेर मार्ग की कच्ची पटरी हरी भरी होगी। काटे गए पेड़ों के 10 गुना पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और कटीली तारबंदी होगी। मानसून आने के शुरूआत में ही पौधे लगाने की तैयारी है।
नबीपुर-गजनेर मार्ग का करीब तीन किमी हिस्सा चार लेन किया जा रहा है। करीब 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र में सुगम आवाजाही को लेकर सड़क चौड़ीकरण की पहल हुई है। इसका फायदा राहगीरों को मिलेगा। सड़क की दोनों पटरी पर 239 पेड़ लगे थे। चौड़ीकरण में इन हरे पेड़ों को काटा गया है। लोक निर्माण विभाग ने हरियाली उगाने के लिए वन विभाग को 80 लाख रुपये क्षतिपूरक राशि दी है। अब काटे गए पेड़ों के 10 गुना यानी 2390 पौधे लगाने की रूपरेखा तय कर ली गई है।
आरसीसी ट्री गार्ड में 1600 पौधे लगेंगे। शेष 790 पौधे सड़क किनारे उपलब्ध खाली जमीन पर तीन या चार लेन में लगाकर सघन हरियाली की जाएगी। प्रति आरसीसी ट्री गार्ड की कीमत 2350 रुपये है। जल्द हरियाली बढ़े इसके लिए गुलमोहर, नीम, पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधे लगाए जाएंगे। अकबरपुर वन रेंजर सर्वेश कुमार भदौरिया ने बताया कि हरियाली उगाने के लिए लगाए गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल पर जोर रहेगा। आरसीसी ट्री गार्ड उपलब्ध कराने के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया की गई है। मानसून आने पर पौधे लगाए जाएंगे।