फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The fearless criminals called the businessman again and demanded extortion money

Kanpur News: बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी को दोबारा कॉल कर फिर मांगी रंगदारी की रकम

Wed, 11 Jun 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The fearless criminals called the businessman again and demanded extortion money
कानपुर। गोविंदनगर क्यू-ब्लॉक निवासी सराफा कारोबारी पर रविवार रात फायर करने के बाद बेखौफ बदमाशों ने दोबारा कॉल कर रंगदारी की रकम मांगी है। बदमाशों ने कहा है कि अगर रकम अदा न की तो जान गंवाने को तैयार रहना। इस कॉल के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। अबतक की जांच में पता चला है कि बदमाशों ने रंगदारी मांगने के लिए जिस सिम से कॉल किया, वह चोरी का है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की डिटेल्स निकलवाई थी। मोबाइल नंबर उन्नाव के एक युवक का निकला। पुलिस ने उसे उठाया तो पता चला कि उसने मोबाइल रिपेयरिंग के लिए एक दुकान पर दिया है। दुकान पर पहुंचने पर संचालक ने दुकान से सिम चोरी होने की बात बताई। हालांकि पुलिस दोनों को संदिग्ध मान कर साथ ले आई है।
विज्ञापन


बता दें, गोविंदनगर क्यू ब्लॉक निवासी अनिल कुमार गुप्ता की बिल्हौर में सेठ रामकुमार गुप्ता ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रविवार रात दुकान से लौटते समय बाइक सवारों ने उनका पीछा किया। दो बार उन्हें कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा। घर के बाहर कार खड़ी कर अनिल कार की डिकी से सामान निकाल रहे थे, उसी दौरान बाइक सवारों ने उन पर फायर कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। कुछ देर बाद बदमाशों ने कॉल कर धमकाते हुए कहा कि गुड्डू.. धमाका हमने कराया है..जिंदा रहना है तो 50 लाख रुपये दे दो। वहीं, सोमवार दोपहर भी उसी नंबर से आरोपियों ने अनिल को फोन किया। इस बार उन्हें उनके घरेलू नाम से बुलाते हुए रुपयों का इंतजाम होने के बारे में पूछा। उधर, पुलिस जहां सिम के असली मालिक और मोबाइल मैकेनिक से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा एक टीम ने घटनास्थल से लेकर जाजमऊ के गंगापुल तक करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इससे हमलावरों के नंदलाल चौराहे से बर्रा बाइपास होते हुए उन्नाव की ओर भागने की जानकारी हुई। हालांकि गंगापुल पार करने के बाद बाइक सवार गुम हो गए। इसके अलावा टीम मंगलवार को दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और कई फुटेज साथ भी ले गए।
विज्ञापन



डीएम-सीपी से मिलेंगे व्यापारी
कारोबारी पर हमले के बाद बिल्हौर सराफा व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने बताया कि घटना को लेकर नगर के सभी आभूषण विक्रेताओं में दहशत है। संगठन के लोग बुधवार को बैठकर आगे की रणनीति बनाएंगे। साथ ही जल्द उच्च अधिकारियों को सुरक्षा और असलहा लाइसेंस निर्गत कराने के लिए ज्ञापन देकर मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed