{"_id":"69cd787fa4568daba70e1c6e","slug":"the-faulty-transformer-has-not-been-replaced-for-eight-days-causing-a-ruckus-among-villagers-kanpur-news-c-220-1-akb1002-140639-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आठ दिन से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आठ दिन से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Thu, 02 Apr 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। बिजली उपकेंद्र राजपुर से जुड़े जैनपुर गांव के आठ दिन पूर्व बस व ट्रॉला की भिड़ंत से क्षतिग्रस्त 63 केवी ट्रांसफार्मर व पोल न बदलने पर बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र के बाहर हंगामा किया। इसके बाद मुगल मार्ग जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर ग्रामीणों को वापस कर दिया।
जैनपुर गांव में मुगल मार्ग किनारे 63 केवी ट्रांसफार्मर लगा है। 25 मार्च को बस व ट्राला की भिड़ंत में ट्रांसफार्मर व पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे जैनपुर गांव में घरेलू व निजी नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप है। आठ दिन बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी तो बुधवार को लोगों का सब्र जवाब दे गया। सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण राजपुर बिजली उपकेंद्र पहुंचे और बाहर प्रदर्शन किया। बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि लापरवाही की वजह से घरों की बिजली गुल है। इधर नलकूप ठप होने से जायद की फसलें सूख रही हैं।
राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर गए थे। वहां बिजली कर्मियों से ग्रामीणों की वार्ता कराई। आश्वासन पर ग्रामीण घर लौट गए। अवर अभियंता केडी वर्मा ने बताया कि माती स्टोर से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।