{"_id":"69f65b72a8ba316b6e0c3d61","slug":"the-family-went-to-the-funeral-but-thieves-stole-jewellery-worth-rs-8-lakh-along-with-cash-kanpur-news-c-220-1-akb1006-142110-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंत्येष्टि में गया परिवार, नकदी समेत आठ लाख के जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंत्येष्टि में गया परिवार, नकदी समेत आठ लाख के जेवर ले गए चोर
Sun, 03 May 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 03 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। नगर के बाईपास स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख की नकदी समेत करीब आठ लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। अंत्येष्टि कर घर वापस लौटे परिवार को जानकारी हुई तो पुलिस बुलाई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
सट्टी थाना के स्वरूपपुर निवासी ज्ञान सिंह की पुत्री रेनू ने बताया कि पिता ट्रक मालिक हैं। पुखरायां बाईपास अहरौली शेख में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। बड़े भाई अजय सिंह पुलिस में थे। जिनकी दुर्घटना में मौत हाे चुकी है। उनके एक पुत्र मनीष (19) 28 अप्रैल को घाटमपुर-मुईया स्थित कॉलेज में बीएससी की परीक्षा देने गया था। वहां से आकर रात में नहाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार को लोग शव लेकर पैतृक गांव चले गए।
शनिवार को जब गांव से वापस आए तो कमरे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा गया तो ट्रक में डीजल आदि के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये और करीब सात लाख कीमत के आभूषण गायब थे। इस पर उसने पुलिस को जानकारी दी। ट्रक मालिक के घर से चोरी की जानकारी पर चौकी प्रभारी पुखरायां अमरेंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचे। घर के आस-पास गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र चोरी का खुलासा किया जाएगा।