फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The family was on a hunger strike as the theft was not disclosed, the mothers condition deteriorated

Hamirpur: चोरी का खुलासा न होने अनशन पर बैठा था परिवार, मां की हालत बिगड़ी…बेटे बोला- कोतवाली पुलिस जिम्मेदार

Thu, 25 Jul 2024 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jul 2024 12:01 PM IST
सार

Hamirpur News: सीओ राजेश कमल ने बताया कि मुकदमे के वादी के द्वारा यमुना पुल पर जाकर कूदने व जाम लगाने का प्रयास किया गया। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली सदर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर वादी को समझा बुझाकर मुकदमे की प्रगति से अवगत कराया गया। उसे वापस उसके घर को सकुशल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
The family was on a hunger strike as the theft was not disclosed, the mothers condition deteriorated
नदी के पुल पर बैठा युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम कॉलोनी में करीब ढाई माह पूर्व हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद  खुलासे को लेकर पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट के गोल चबूतरे परिवार धरना दे रहा है।  पीड़ित की पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके बेटे ने यमुना नदी के तट की कोठी में वीडियो बनाकर पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए वायरल कर दिया है।

विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी योगेश कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 13 मई की रात उसके घर में चोरी हो गई। जिसमें जेवरात व 50 हजार रुपये नकदी चोरी हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में हीला हवाली की जाती रही। इससे वह सोमवार पीड़ित विजय उसकी पत्नी विजयलता, बेटा योगेश  परिवार समेत अनशन में बैठने को विवश हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने 22 जुलाई को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह सात व नौ बजे अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर फोन आया। इसमें कोतवाली से बोलने व खर्चा पानी की व्यवस्था करने पर सामान मिल जाने की बात कही गई। वहीं, परिवार गोल चबूतरे में धरना दे रहा था। इसमें बुधवार देररात विजय की पत्नी की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का बोला- हमारी मौत का जिम्मेदार पूरी कोतवाली पुलिस है
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बेटे योगेश का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा कि हम यमुना पुल में बैठ हैं…हमारी मौत का जिम्मेदार पूरी कोतवाली पुलिस है। तीन महीने हो गए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शाहजहां अली सर बोल रहे हैं कि पैसे दो तब सुनवाई करेंगे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सीओ बोले- जल्द किया जाएगा खुलासा
सीओ राजेश कमल ने बताया कि मुकदमे के वादी के द्वारा यमुना पुल पर जाकर कूदने व जाम लगाने का प्रयास किया गया। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली सदर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर वादी को समझा बुझाकर मुकदमे की प्रगति से अवगत कराया गया। उसे वापस उसके घर को सकुशल भेजा गया।  मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed