फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The family members held a candlelight march and demanded the hanging of the accused murderers.

Kanpur News: कैंडल मार्च निकाल परिजन ने हत्यारोपियों को फांसी की मांग की

Thu, 10 Sep 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The family members held a candlelight march and demanded the hanging of the accused murderers.
कानपुर। काकादेव के ओम चौराहे पर कारोबारी अमित कुमार की ईंट-पत्थरों से सिर कूंचकर हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत चारों आरोपी पांचवें दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पेशेवर अपराधियों की तलाश में डीसीपी सेंट्रल की स्वाट टीम, सर्विलांस और थाने की टीमें लगी हैं। वहीं, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन ने सैकड़ों लोगों के साथ कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान हत्यारों को फांसी की मांग की गई। परिजन ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरने की बात कही।
विज्ञापन

नवीननगर पुरानी बस्ती निवासी अमित कुमार की ओम चौराहे पर सुधा मार्केट है। उनका प्रेम हेड नाम से इंजन बनाने का व्यापार है। परिवार में पत्नी शिवानी, बेटा रुद्र प्रताप, अर्पित हैं। पांच सितंबर की रात करीब 11:30 बजे अमित मार्केट के बाहर खड़े होकर पानी पी रहे थे। तभी ओम चौराहे पर शास्त्रीनगर का हिस्ट्रीशीटर और कुछ पेशेवर अपराधी शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे। एक युवक ओम चौराहे पर बीचोबीच पेशाब करने लगा। अमित के विरोध करने पर युवकों ने अमित की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि चारों आरोपी मोबाइल स्विच ऑफ करके फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

.......
पुलिस ने कई के बयान दर्ज किए
आक्रोशित परिजन का कहना है कि पांच दिन बाद भी पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। वह केवल जांच की बात कह रही है। फिलहाल बुधवार को पुलिस ने ओम चौराहे पहुंचकर घटनास्थल का नक्शा बनाया। कारोबारी के बड़े भाई मनोज और आसपास के दुकानदारों, क्षेत्रीय लोगों के बयान दर्ज किए। इस दौरान एलआईयू भी अपने स्तर से जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
वर्चस्व को लेकर हिस्ट्रीशीटर पर चली थी गोली
सालों से वर्चस्व को लेकर काकादेव निवासी हिस्ट्रीशीटर मिथिलेश धोबी की शास्त्रीनगर के हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता से रंजिश है। यही कारण है कि सात मई 2026 को मिथिलेश ने अपने साथियों के साथ मोनू पर फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। दोनों के अपने-अपने गुट में पेशेवर अपराधी शामिल हैं। ऐेसे में काकादेव पुलिस किस तरह से खुलेआम घूम रहे हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी कर रही है ये समझ से परे है।
........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed