फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The excitement was visible on the field on the second day of the basketball competition.

Kanpur News: बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान में दिखा रोमांच

Sat, 10 Oct 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The excitement was visible on the field on the second day of the basketball competition.
कानपुर देहात। खेल निदेशालय और यूपी बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मावर स्थित द जैन वर्ल्ड स्कूल में राज्य स्तरीय बालिका वर्ग बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन के खेल में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और विजेता टीमों ने अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दकी ने बताया कि सुबह की पहली पाली में हुए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए अयोध्या को 29-00 से पराजित किया। जबकि दूसरे मैच में आगरा ने प्रयागराज को 20-10 के अंतर से हराया। वहीं तीसरे मुकाबले में अलीगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर को 14-00 से मात दी। चौथे मैच में वाराणसी ने अयोध्या को 18-06 से हराया। पांचवें मैच में गोरखपुर ने बरेली के खिलाफ एकतरफा मुकाबला खेलते हुए 20-00 से जीत दर्ज की, जबकि छठे मैच में बस्ती की टीम ने चित्रकूट को 10-00 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

बताया कि दूसरी पाली के मुकाबले में मेजबान कानपुर मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ को 10-02 से शिकस्त दी। वहीं, एक अन्य कड़े मुकाबले में मिर्जापुर ने आगरा को 15-04 से हराया। मेरठ ने सहारनपुर की टीम को 20-02 से मात देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। दिन के अंतिम और रोमांचक मैच में वाराणसी ने लखनऊ को 23-14 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। कहा प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को सुबह 6:30 बजे से प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। सभी विजेता टीमों के बीच अगले दौर में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed