फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The employee was stuck between the lift and the wall for half an hour

Kanpur News: लिफ्ट और दीवार के बीच आधे घंटे फंसा रहा कर्मचारी

Fri, 29 May 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The employee was stuck between the lift and the wall for half an hour
फोटो:
विज्ञापन

कानपुर। बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के नौघड़ा स्थित आरआर ब्रदर्स की दुकान में गुरुवार दोपहर एक कर्मचारी लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर अनूप गांगुली घायल हो गया। कर्मचारी लिफ्ट से पांचवीं मंजिल पर जा रहा था। बताया गया कि लिफ्ट तीसरी मंजिल के पास पहुंची ही थी कि अचानक तकनीकी खराबी के चलते अनूप लिफ्ट और छत की दीवार के बीच फंस गया। सूचना मिलते ही बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कटियार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल लिफ्ट सर्विस कर्मचारियों को बुलाया। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान वह दर्द से कराहता रहा और कर्मचारियों में दहशत का माहौल रहा। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed