{"_id":"69518bba7e48a57dea0930d1","slug":"the-dream-of-home-for-3798-families-will-be-fulfilled-in-the-new-year-kanpur-news-c-220-1-akb1002-136038-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नए साल में पूरा होगा 3798 परिवारों के घर का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नए साल में पूरा होगा 3798 परिवारों के घर का सपना
Mon, 29 Dec 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में जिले के तेरह नगर निकायों के 3798 गरीब परिवारों का नए साल में घर का सपना पूरा होगा। यह साल किस्त मिलने के इंतजार में ही बीत गया।
गरीब परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए शासन से ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 पोर्टल खुला। इसके बाद एक साल तक यह पोर्टल बंद रहा था। पोर्टल पर सीधे ऑनलाइन आवेदन लिए गए। जिले में करीब 16 हजार लोगों ने कॉलोनी की आस में आवेदन किए। संबंधित नगर निकायों व राजस्व टीम की संयुक्त जांच में 3798 परिवार पात्र पाए गए। इसके बाद डूडा ने इनकी डीपीआर बनाकर सूडा भेजी। सब कुछ ठीक पाए जाने पर इन परिवारों की पात्रता के अनुसार कॉलोनी की मंजूरी मिल गई।
केंद्रीय स्तर का अनुमोदन और निगरानी समिति की मुहर लगने के बाद किस्त का इंतजार था मगर किस्त जारी नहीं हुई। पहले ये परिवार एक साल से पोर्टल खुलने की आस लगाए थे। इधर पात्र होने के बाद पूरा एक साल हो गया और किस्त नहीं मिल सकी है। हालांकि विभागीय जानकारों का कहना है कि सूडा की ओर से किस्त आवंटन का निर्णय लिया जाना है। नए साल में पात्र पाए गए 3798 परिवारों के घर का सपना साकार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
........................
वर्जन
शहरी आवास योजना में कुल 2.5 लाख रुपये की मदद तीन किस्तों में दी जाती है। किस्त जारी होने की प्रक्रिया सूडा के स्तर पर लंबित है। नए साल में स्वीकृत डीपीआर के अनुसार पात्र पाए गए परिवारों को पहली किस्त जारी होने की उम्मीद है। - अजय कुमार, पीओ डूडा
.......................
पात्र परिवारों के मुखिया ने बयां किया दर्द
अकबरपुर नगर निकाय की शहरी आवास के लिए पात्र पायी गई हूं। नाम किस्त जारी करने वाली सूची में दर्ज है। जनवरी में ऑनलाइन आवेदन किया था। दिसंबर खत्म होने को है लेकिन किस्त नहीं मिली है। - रीता देवी, अकबरपुर
........................
शहरी आवास की योजना में लाभार्थी सूची में नाम है। डूडा कार्यालय में चक्कर लगा चुके हैं। हर बाद जल्द किस्त जारी होने का आश्वासन मिलता है लेकिन साल बीतने को है और कोई किस्त नहीं मिलीं। - रजनी देवी, राजपुर
.....................
कॉलोनी पास हो गई है। इसकी जानकारी डूडा कार्यालय से मिली है। इसके बाद अब किस्त नहीं मिल रही है। छप्पर में बारिश गुजरी। अब सर्दी काटनी पड़ रही है। पूरा एक साल बीत गया है। - कनीजा बेगम, अकबरपुर
........................
नगर निकायवार मंजूर हुईं कॉलोनी
अकबरपुर नगर निकाय में 615, अमरौधा में 49, मूसानगर में 539, पुखरायां में 382, राजपुर में 703 आवास मंजूर हुए हैं। रसूलाबाद में 830, शिवली में 49, सिकंदरा में 228, कंचौसी में 156, झींझक में 91, डेरापुर में 11, रूरा में 88 और रनियां में 57 कॉलोनी मंजूर हुई हैं। इन्हीं पात्रों को किस्तों का इंतजार है।