फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The drain has been dug for six months, dust is flying on the road all day long.

Kanpur News: छह माह से खुदा पड़ा नाला, सड़क पर दिन भर उड़ती धूल

Sat, 06 Dec 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The drain has been dug for six months, dust is flying on the road all day long.
बर्रा करर्ही रोड से नौबस्ता सब्जी मंडी तक बन रही सीएम ग्रिड के अंतर्गत सड़क। बन रहा है नाला काम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत बर्रा बाईपास कर्रही रोड से रामबाग तिराहा होते हुए हमीरपुर हाईवे को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सड़क पर दिन भर धूल उड़ती रहती है। खोदाई से निकली मिट्टी सड़क पर जम गई है। इस वजह से हिचकोले खाकर वाहन सवार आवाजाही कर रहे हैं। घरों के बाहर छह माह से नाला खुदा पड़ा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसी रोड पर जरौली फेज वन के सामने नाला बनाने के लिए खोदाई का काम शुरू किया था। इस वजह से लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। इसके आगे कर्रही से हमीरपुर हाईवे के लिए जाने वाली सड़क पर अर्रा के आसपास छह माह पहले ठेकेदार ने नाला निर्माण के लिए खोदाई करके छोड़ दिया था। हाल है कि गड्ढे में बड़ी-बड़ी सरिया निकली हुई हैं। अगर कोई गिरा तो गंभीर रूप से घायल हो सकता है।
विज्ञापन

खोदाई के बाद मिट्टी को सड़क किनारे ही डाल दिया गया था। इस वजह से मिट्टी सड़क पर ही जम गई है। बाइक सवार 10 से 20 की स्पीड में ही निकलते हैं, ज्यादा तेज चलाने पर अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा रहता है। पिछले साल आठ दिसंबर की रात को इसी सड़क पर पानी के लिए ठेकेदार ने सड़क के आरपार पाइपलाइन डाली थी। रात के समय ऊंची पाइप लाइन को अर्रा निवासी अंकित सिंह समझ नहीं पाए और अनियंत्रित होकर गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई थी। हमीरपुर हाईवे से कर्रही की तरफ भारी वाहनों का आवागमन होने की वजह से दिन भर धूल भी उड़ती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अधिकारी नहीं उठाते फोन
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क का काम नगर निगम जोन दो के अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण की वजह से हो रही समस्या को लेकर लोगों ने कई बार अधिशासी अभियंता को फोन किया लेकिन उनका फोन उठता ही नहीं है।
--
दो माह बाद खत्म करका है काम
कार्यदायी संस्था नगर निगम और सांई डेवलपर आरती कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के बीच हुए अनुबंध के अनुसार आठ नवंबर 2024 को इस सड़क पर काम शुरू किया गया था। इसे चार फरवरी 2026 को खत्म किया जाना है लेकिन सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए तय समय पर काम होने की संभावना कम है।
--
निर्माण कर रही कंपनी का डंपर दिनभर दुकान के सामने से गुजरता है। उससे बहुत धूल उड़ती है। गुरुवार को ठेकेदार से पानी का छिड़काव करने का अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। -नीरज यादव, अर्रा
--
वेल्डिंग की दुकान में सुबह काम करने आते हैं। दिनभर इतनी ज्यादा धूल उड़ती है कि शाम को घर जाकर नहाना पड़ता है। अब खुद ही पानी का छिड़काव करना पड़ेगा। -सत्यम शर्मा, कारीगर
--
घर के सामने छह माह पहले गड्ढा खोदकर डाल दिया था पर अभी तक इसे भरा नहीं गया है। घर में कोई आता है तो उसे पहले ही बता देते हैं कि देखकर आना। -बलराम सिंह भदौरिया, अर्रा

--
पिछले साल सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। सड़क बनाने में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इस वजह से पिछले साल आठ दिसंबर को मेरे भाई अंकित की मौत हो गई थी।
-मोहित सिंह, अर्रा
--
एक नजर योजना पर
लंबाई- 6.05 किमी
लागत- 58.13 करोड़ रुपये
-अभी तक 35 फीसदी ही हुआ है काम
-आठ नवंबर 2024 को शुरू हुआ था काम
-चार फरवरी 2026 को समाप्त होगा काम
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed