{"_id":"6a988200d2288f781500f45a","slug":"the-doctor-is-applying-ointment-to-patients-beneath-a-leaking-roof-kanpur-news-c-220-1-akb1007-148303-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टपकती छत के नीचे मरीजों के मलहम लगा रहे डॉक्टर साहब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टपकती छत के नीचे मरीजों के मलहम लगा रहे डॉक्टर साहब...
Thu, 03 Sep 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बारिश के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अस्पताल के सभी कमरों में पानी टपक रहा है। इससे छत गिरने व पानी बिजली की लाइटों और अन्य विद्युत उपकरणों तक पहुंचने से करंट का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को इसी टपकती छत के नीचे मजबूरी में इलाज करवाना पड़ रहा है।
पीएचसी में चिकित्सक कक्ष, लैब, स्टोर रूम, पंजीकरण कक्ष और मरीजों के बैठने का स्थान तक बारिश के पानी से प्रभावित है। बारिश में गैलरी में पानी भर जाने से मरीजों के बैठने की जगह तक नहीं बचती। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्टोर रूम में रखी दवाओं को पानी से बचाने के लिए पन्नी डाल रखी है जबकि डॉक्टर, फार्मासिस्ट व एलटी को उपचार व जांच के लिए बार-बार जगह बदलनी पड़ती है।
पीएचसी की बदहाल व्यवस्था यहीं तक सीमित नहीं है। अस्पताल के बेड पर पड़े गद्दे भी फट चुके हैं जबकि मरीजों के परीक्षण करने के लिए लगी एग्जामिनेशन काउच के ऊपर पड़ी मैट पर फफूंदी लग गई है। गैलरी में जलभराव होने पर जूते भीगने से बचाने के लिए स्टाफ को निकलने के लिए वैकल्पिक तौर पर ईंटें रखनी पड़ी हैं। मूसानगर निवासी मरीज भूरा, खुशबू, रामदुराली, योगेश, बिबियापुर निवासी काजल आदि ने बताया कि अस्पताल के प्रत्येक कमरे से लेकर गैलरी तक में छत टपकने से पीएचसी में इलाज करवाने के दौरान परिसर में लगे विद्युत उपकरणों में करंट उतरने व छत गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
.......................
डॉक्टर के अवकाश पर जाने से भी मरीज परेशान
पीएचसी में तैनात डॉ. पूनम शर्मा कई दिनों से अवकाश पर हैं। इससे यहां आने वाले मरीजों फार्मासिस्ट की ओर से दवाइयां देकर लौटा दिया जा रहा है। बुधवार को फार्मासिस्ट के भी छुट्टी जाने पर सीएमओ की ओर से अमरौधा में तैनात डॉ. पूनम हंस की ड्यूटी पीएचसी में लगाई गई। बुधवार को डॉ. पूनम हंस, एलटी मोहम्मद फहीम व स्टाफ नर्स उपमा ने उपचार किया। मरीज मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन डॉक्टर के न आने से उपचार करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
.................
बयान........
पीएचसी में तैनात डॉ. पूनम शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते वह 14 अगस्त से अवकाश पर हैं। डॉ. पूनम के छुट्टी से वापस आने तक दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगाए जाने की मांग सीएमओ से की गई थी। बुधवार को पीएचसी में डॉ. पूनम हंस की ड्यूटी लगाई गई थी। पीएचसी की जर्जर छत से पानी टपकने की समस्या भी सीएमओ को बताई गई है। बजट मिलने पर जल्द ही पीएचसी का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। - डॉ. डीके सिंह, नोडल अधिकारी