फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The DM had handed over the investigation to the City Magistrate and had asked for a report within seven days.

Kanpur News: डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी थी जांच, सात दिन में मांगी थी रिपोर्ट

Sat, 27 Sep 2025 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
The DM had handed over the investigation to the City Magistrate and had asked for a report within seven days.
इटावा। यमुना नदी में कूदने वाले नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने मंगलवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया के साथ डीएम से मिले थे। उन्होंने नगर पालिका प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को नोटिस जारी करके मामले के दस्तावेज सात दिन में मांगे थे।
विज्ञापन


राजीव के बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि पिता प्रताड़ना से परेशान हो गए थे। इस समस्या को लेकर उन्होंने सदर विधायक से मिलकर अपनी बात रखी थी। मंगलवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया, पापा व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला से मुलाकात की थी। डीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन




डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर को जांच सौंपी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को नोटिस जारी करके प्रकरण की पत्रावलियां सात दिन में उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। सदर विधायक ने बताया कि राजीव ने पूरा प्रकरण मुझे बताया था। उसे मदद करने का आश्वासन दिया था। मैं खुद डीएम के पास उसे लेकर गई थी। उन्होंने जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। ईओ से पत्रावलियां मांगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष से जताई नाराजगी, बेटा बोला-पार्टी से कोई मतलब नहीं, व्यक्तिगत सांत्वना दें



राजीव यादव के यमुना में कूदने की जानकारी होते ही यमुना पुल के साथ ही श्मशान घाट पर भी बड़ी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित लोग पहुंच गए। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्लू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता ने सांत्वना देनी शुरू की। इस पर राजीव के बेटे सिद्धार्थ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे पार्टी से कोई लेना देना नहीं, उनकी सांत्वना नहीं चाहिए। आप व्यक्तिगत सांत्वना देना चाहें तो दे दें। पार्टी के बड़े पदाधिकारियों तक मामला पहुंचाने के बावजूद सपा के चेयरमैन की ओर से मेरे पिता की प्रताड़ना बंद नहीं की गई।




सूचना मिलते ही दौड़ीं भाजपा विधायक, दो घंटे में लखनऊ से लौटीं

सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया शुक्रवार को लखनऊ में थीं। राजीव यादव के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही वह वहां से निकल पड़ीं। उन्होंने बताया कि फोन से अधिकारियों साथ संपर्क में रहने के साथ इस उम्मीद से निकल पड़ी थी कि राजीव को बचाया जा सके। दो घंटे के अंदर लखनऊ से आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed