फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The delivery was done by pulling the child, pushed it out on protest, SDM ordered an inquiry

Farrukhabad: साहब! बच्चा खींचकर कराया गया प्रसव, विरोध करने पर धक्का देकर निकाला, SDM ने दिए जांच के आदेश

Fri, 07 Jul 2023 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

Farrukhabad News: शमसाबाद सीएचसी में एसडीएम के निरीक्षण में शिकायतों की झड़ी लग गई। इस दौरान एक पीड़िता ने कहा कि प्रसव के दौरान बच्चा खींचकर निकाला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में एसडीएम ने कहा कि इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
The delivery was done by pulling the child, pushed it out on protest, SDM ordered an inquiry
नवजात की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद कस्बा स्थित सीएचसी का बुधवार को एसडीएम कायमगंज ने निरीक्षण किया। महिला ने शिकायत की कि उल्टा बच्चा होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने खींचकर बाहर निकाला। इससे बच्चे की मौत हो गई। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर प्रसव कक्ष से बाहर निकाल दिया गया।

विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। कायमगंज उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा सुबह 8:40 बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर देखा, तो डॉ. निशा, वार्ड ब्वाय शिवरतन, रूपेश, फार्मासिस्ट राजीव शाक्य व 6 संविदा कर्मी सहित 11 कर्मचारी गायब थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने प्रसूताओं के हाल चाल लिए, तो प्रसूता शिवानी पत्नी बलवीर व नरगिस पत्नी शान मोहम्मद ने नाश्ता व भोजन न मिलने की शिकायत की। वहीं प्रसूता पूनम पत्नी रामचरण की सास श्रीमती ने स्टाफ नर्स की शिकायत की। बच्चा उल्टा होने से प्रसव के दौरान बच्चा खींचकर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस देकर मांगा है जवाब
उन्होंने इसका विरोध किया, तो महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने धक्का मारकर कक्ष से बाहर निकाल दिया । कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. शोभित शाक्य ने बताया कि बच्चे की मौत के मामले में स्टाफ नर्स को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed