{"_id":"5e5bf0c98ebc3ec9871b0513","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-released-from-prison-was-hanged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: जेल से छूटे युवक का फंदे से लटका मिला शव, पत्नी की हत्या में 8 साल पहले गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: जेल से छूटे युवक का फंदे से लटका मिला शव, पत्नी की हत्या में 8 साल पहले गया था जेल
Sun, 01 Mar 2020 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में दहेज हत्या के मामले में 6 माह पहले जेल से छूटे युवक का शव रविवार दोपहर घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। बदबू आने पर उसकी मौत का पता चला। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र के गलगलहा गांव निवासी देशराज (30) पुत्र स्व. मन्नालाल की पत्नी नीलू की 8 साल पहले मौत हो गई थी।
मायके पक्ष के लोगों ने देशराज पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देशराज को जेल भेजा था। 6 माह पहले वह जेल से छूटकर आया था। भाई रामरतन के अनुसार जेल से आने के बाद वह तनाव में रहता था। सुबह घर से निकल जाने के बाद शाम को घर आता था। गांव में किसी से कोई बातचीत भी नहीं करता था।

रविवार दोपहर गांव के कुछ बच्चे उसके घर के बाहर खेल रहे थे। उसके घर के कमरे से बदबू आने पर बच्चों ने गांव के लोगों को जानकारी दी। घर के मेन दरवाजे पर लोग पहुंचे तो तेज बदबू आने पर शक के आधार पर उसे जानकारी दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। पीछे के कमरे में देशराज का शव छत के कुंडे से लटका मिला। चौकी प्रभारी अखिलेश के अनुसार लगभग 8 साल पहले पत्नी की हत्या में वह जेल गया था। अगस्त 2019 में जेल से छूटा था।
उन्होंने तनाव में देशराज के फांसी लगाने की बात कह शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने लगभग दो दिन पहले उसके फांसी लगाने का अंदेशा जताया है। बताया कि देशराज घर में अकेले रहता था। 9 साल का बेटा बीनू अपनी ननिहाल में रहता है।