फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The daughter of a worker in the district top 10 hoisted the banner

मजदूर की बेटी ने जिला टॉप-10 में फहराया परचम

Mon, 18 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Mon, 18 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
The daughter of a worker in the district top 10 hoisted the banner
फैक्ट्री में मजदूरी करके परिवार चलाने वाले मजदूर की बेटी ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम की जिला टॉप-10 की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। इस मेधा ने अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे में जिले में नाम रोशन किया। इधर, बेटी के अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की खुशी से मां की आंखें भर आईं।
विज्ञापन



कस्बा स्थित राजीव नगर मोहल्ला निवासी अरविंद राठौर की पत्नी मनोरमा ने बताया कि उसके पति बाहर फैक्ट्री में काम करते हैं। जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। वह अपनी पुत्री मुस्कान राठौर को पुखरायां में ही रखकर बाईपास स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की शिक्षा दिला रही थी। उसे विश्वास नहीं था कि उसकी पुत्री पिता के परिश्रम को इस तरह ध्यान रखकर मेहनत करेगी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक रामेंद्र सिंह सचान और शिक्षक अनिल श्रीवास्तव ने मुस्कान को कामयाब बनाने में सहयोग किया। इधर, रविवार की दोपहर हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम आते ही उसकी गली में जैसे ही मीडिया कर्मियों ने मुस्कान राठौर का नाम पूछते हुए दस्तक दी, तो वह गदगद हो उठी। पुत्री की कामयाबी को देखकर दौड़ कर उसने मुस्कान का माथा चूम लिया। मोहल्ले और आसपास के लोग घर पर आकर बधाईयां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षक भी घर पर पहुंचकर बधाई दी। मां ने पुत्री का मुंह मीठा कराते हुए सभी को इस कामयाबी में सहयोग के लिए मिठाई बांटी। गदगद स्वर में कहा कि उसकी पुत्री ने आज पिता के अथक परिश्रम को सकार कर दिखाया है। जिले के टॉप-10 में शामिल मुस्कान राठौन ने अपनी कामयाबी के पीछे मां मनोरमा, पिता अरविंद राठौर एवं विद्यालय के शिक्षकों का हाथ बताया है।

उसका कहना है कि वह बैंक की एक बड़ी अधिकारी बनना चाहती है। जिसके लिये वह हमेशा शतत् प्रयत्नशील रहेगी। वहीं नेशनल इंटर कॉलेज के टॉप-10 में शामिल होकर गौरांग सचान ने कामयाबी का परिचम फहराया है, जो बैंक में कार्यरत अपनी बहन रश्मि सचान को आदर्श मानता है। गौरांग सचान का कहना है कि वह अच्छी शिक्षा हासिल करके ऐसी नौकरी करना चाहता है जिससे समाज को एक नया आयाम दिया जा सके।


बताया कि उसके पिता वेदीलाल सचान व मां सविता सचान गदाईखेड़ा गांव में रहकर शिक्षण कार्य करा रहे हैं। उसकी बहन रश्मि बैंक में कर्मचारी है। उनकी प्रेरणा से उसने परिश्रम कर यह स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed