Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Data Expert Computer Center network was spread across 42 cities.

Kanpur News: 42 शहरों में फैला था डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर सेंटर का नेटवर्क

Sat, 14 Nov 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The Data Expert Computer Center network was spread across 42 cities.
कानपुर। कंप्यूटर शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर सेंटर के संस्थापक दीपक शुक्ला ने तीन दशक की मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई थी। वर्ष 1995 में पीरोड के टेढ़ी देवी स्थित चंदन मार्केट से कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, मेरठ समेत प्रदेश के 42 शहरों में इसकी फ्रेंचाइजी संचालित होने लगीं। पढ़ाने और प्रशिक्षण देने का उनका तरीका, सहज व्यवहार और छात्र-छात्राओं से जुड़ाव ही उनकी पहचान बन गया था।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार, पी रोड स्थित चंदन मार्केट में 1996 में खुला केंद्र उनका सबसे पुराना और प्रमुख संस्थान था। शुरुआती दौर में आर्थिक रूप से कमजोर कुछ छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया था। उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी होने पर दीपक ने उनकी फीस माफ कर दी थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में गोविंदनगर के सी-ब्लॉक में दूसरा सेंटर खोला। यहां से उन्होंने कंप्यूटर प्रशिक्षण के विस्तार को आगे बढ़ाया और प्रदेश के कई जिलों में संस्थान की फ्रेंचाइजी शुरू हुईं। शिक्षा के साथ ही वह सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। शुक्रवार को उनकी मौत की खबर से परिचित और शुभचिंतक स्तब्ध रह गए। घटना के बाद पत्नी नीलम और बुजुर्ग मां कुसुम बदहवास हैं।
विज्ञापन




रुलाकर चला गया हर सुख-दुख में साथ निभाने वाला दोस्त
दीपक की मौत की खबर सुनकर उनके बचपन के मित्र रंजीत चक्रवर्ती, श्रवण त्रिपाठी, दिलीप बजाज, कमलेश त्रिपाठी और रजनीकांत आचार्यनगर स्थित आवास पहुंचे। दोस्तों ने बताया कि दीपक चार बहनों के इकलौते भाई थे। सभी बचपन से एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहे। किसी को परेशानी होती तो सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बीमारी दीपक पर इतनी हावी हो जाएगी कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। दोस्तों ने बताया कि वह हंसमुख स्वभाव के थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






दोस्त की दोपहर को हुई थी फोन पर बात, बंद मिला डीवीआर
मित्र रंजीत चक्रवर्ती के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर दीपक से फोन पर बात हुई थी। उस समय वह घर पर ही थे। उन्होंने बैंक का काम निपटाकर आने की बात कही थी। इसके बाद रंजीत ने दो-तीन बार फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने दीपक के बेटे सात्विक को फोन किया तो वह भी दोस्तों के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था। बाद में पत्नी नीलम घर पहुंचीं तो दीपक का शव सरिया के जाल में फंदे से लटका मिला। दोस्तों ने आशंका जताई कि घटना से पहले दीपक ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर दोपहर करीब 12:25 बजे बंद कर दिया था। इससे घटना के समय की फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed