फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The cunning individuals kept the video call running during dialysis sessions.

Kanpur News: डायलिसिस के समय वीडियो कॉल चालू रखते थे शातिर

Tue, 16 Dec 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The cunning individuals kept the video call running during dialysis sessions.
कानपुर। डिजिटल अरेस्ट के 69 दिन याद कर सेवानिवृत्त इंजीनियर सिहर उठते हैं। बताया कि पहली बार कॉल आने से लेकर ठगी का अहसास होने तक उन्होंने और पत्नी ने बहुत कुछ सहा है। उन दिनों करीब 24 घंटे वीडियो कॉल चालू रहती थी। किसी वजह से फोन कट जाए तो कुछ देर में ही फिर फोन आ जाता था। कॉल क्यूं काटी, जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रहे, लगता है मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हो, ऐसे चुभने वाले शब्द बोलते और फिर फोन न काटने की हिदायत देते। इतना दबाव बना दिया था कि डायलिसिस भी कराने जाओ तो वीडियो कॉल की निगरानी में रहना पड़ता था। अगर फोन कट जाए तो कहते थे फोटो भेजो तब मानेंगे डायलिसिस करा रहे हो।
विज्ञापन

इस दौरान बेटे और अन्य रिश्तेदारों की कॉल आईं। मन में आया कि एक बार उन्हें सारी जानकारी दे दें लेकिन शातिरों ने इस तरह से जाल में फंसा रखा था कि इसकी हिम्मत नहीं जुटा सका। अंदर ही अंदर घुटते रहे। उनके दुख में पत्नी ने हिम्मत दिलाई। हर पल ख्याल रखा। साइबर अपराधी वीडियो कॉल और सामान्य कॉल से धमकाते, डराते और फटकारा करते थे। कई बार अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन

-------------
सीबीआई कार्यालय और कोर्ट का सेटअप दिखा डराया
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें दबाव में लेने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। उन्होंने वीडियो कॉल की तो उसमें सीबीआई कार्यालय और कोर्ट का सेटअप दिखाकर जांच के भ्रम में रखा। यही वजह थी उनकी साजिश से बाहर नहीं निकल सके। उसके साथ कई लोग शामिल थे, जो बकायदा एक दूसरे से कार्यालय के अन्य किरदारों को निभा रहे थे। वीडियो कॉलिंग में उन लोगों ने सरकारी अलमारी, मेज और फाइलें तक दिखाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed