फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The cultural festival Shankhnaad began with a confluence of intellect, innovation, and music.

Kanpur News: बौद्धिकता, नवाचार, संगीत के संगम के साथ शुरू हुआ सांस्कृतिक उत्सव शंखनाद

Fri, 27 Feb 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The cultural festival Shankhnaad began with a confluence of intellect, innovation, and music.
कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में गुरुवार को सांस्कृतिक उत्सव शंखनाद का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बौद्धिकता, नवाचार और संगीत का उत्साहपूर्ण संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत स्मार्ट क्लास में एक्सटेम्पोरी, ग्रैब द हेडलाइन और मार्केट एनालाइजर जैसी प्रतियोगिताओं से हुई।
विज्ञापन


न्यू सेमिनार हॉल में आयोजित डिबेट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद सेल इट आउट और शार्क टैंक में छात्रों ने उद्यमिता से जुड़े नवाचार प्रस्तुत किए। समापन प्रश्नोत्तरी, क्विजडम और स्पिल द वर्ड जैसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के साथ हुआ।
विज्ञापन


पहले दिन का मुख्य आकर्षण ड्रोन प्रदर्शनी रही, जिसमें छात्रों ने दो फीट तक की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ाकर कौशल दिखाया। शिवम सिंह की टीम ट्रिनिटी ने एरियल तकनीक से सभी को प्रभावित किया। प्रतिस्पर्धी उड़ान में द्वितीय वर्ष के सत्यम समग्र विजेता बने, जबकि प्रथम वर्ष के धीरज ने सराहनीय प्रदर्शन किया। समापन पर सूफी बैंड द 8 नोट की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। मौके पर संस्थान की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना, डॉ. श्रीनाथ द्विवेदी, डॉ. अनुज श्रीवास्तव, डॉ. डीपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed