Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The craze for hair treatment along with makeup has increased among women.

Kanpur News: मेकअप के साथ हेयर ट्रीटमेंट का महिलाओं में बढ़ा क्रेज

Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The craze for hair treatment along with makeup has increased among women.
कानपुर देहात। सुहागिनों का सबसे बड़े पर्व करवाचौथ पर बाजार में खूब रौनक है। सबसे ज्यादा भीड़ ब्यूटी पार्लर में देखने को मिल रही है। नगर सहित कस्बों के सभी छोटे-बड़े ब्यूटी पार्लर शुक्रवार तक बुक हैं और किसी के पास अन्य काम के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए महिलाओं ने ब्यूटीशियन और हेयर आर्टिस्ट सहित ब्यूटी पार्लरों की पहले से ही बुकिंग करवा ली है। इस बार महिलाओं में मेकअप के साथ हेयर ट्रीटमेंट का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। करवाचौथ व्रत के लिए महिलाओं ने सजना-संवरना शुरू कर दिया। इसके चलते तमाम ब्यूटी पार्लर, मेकअप स्टूडियो, हेयर आर्टिस्ट सैलून पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली रही है।
विज्ञापन

महिलाएं विशेष रूप से समय लेकर सजने के लिए पहुंच रही हैं। वहीं, महिलाओं को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर बाजार में उतारे हैं। ब्यूटी पार्लर संचालक कम दाम में बेहतरीन मेकअप करने के ऑफर लेकर महिलाओं को लुभा रहे हैं। यही नहीं करवाचौथ के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट, मेकअप, हेयर कट सहित अन्यों सेवाओं का खास पैकेज बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
बाजार में उपलब्ध हैं ये ऑफर
करवाचौथ के लिए ब्यूटी पार्लर संचालकों ने कई तरह के ऑफर बाजार में उतारे हैं। इसके अलावा कई तरह के पैकेज और पूरे मेकअप का पैकेज भी उपलब्ध है। वहीं, कुछ प्रोफेशन मेकअप स्टूडियो संचालकों ने कई तरह के ऑफर निकाले हैं, जिसमें विशेष छूट दी जा रही है। सामान्य तौर पर ब्यूटी पार्लर में फेशियल की कीमत 500 से 3,000 रुपये, ब्लीच 300 से 1,000 रुपये, मैनीक्योर व पेडिक्योर 3,000 से 7,000 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके अलावा हेयरकट व केराटिन 500 से 3,000 रुपये, हेयर कलर 5,00 से 1,500 रुपये तक के ऑफर उपलब्ध हैं।

..................
हाइड्रा फेशियल की मांग अधिक
करवाचौथ पर संवरने के लिए महिलाएं विभिन्न तरह के फेशियल और ब्यूटी टिप्स को अपना रही हैं। इसी कड़ी में एक नया फेशियल काफी पसंद किया जा रहा है। हाइड्रा फेशियल को महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका लक्ष्मी गौतम ने बताया कि इस फेशियल के जरिये तीन स्टेप में त्वचा से गंदगी हटाई जाती है। इसके साथ ही इस फेशियल में त्वचा को हाइड्रेट किया जाता है। यह फेशियल नई त्वचा को लाने में मददगार साबित होता है। साथ ही इससे डार्क सर्कल भी दूर होते हैं। इस फेशियल को कराने पर सप्ताह भर रौनक रहती है। इस त्योहारी सीजन में महिलाएं इस तरह के कई नए फेशियल को अपना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed