फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The cow knocked down the grandfather who was looking for the person who had cut the tree.

Kanpur News: ओएचई काटने वाले की तलाश कर रहे दरोगा को गाय ने पटका

Mon, 15 Dec 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The cow knocked down the grandfather who was looking for the person who had cut the tree.
कानपुर। हावड़ा रूट पर ओएचई काटने वालों की तलाश में निकले आरपीएफ दरोगा को गाय ने पटक दिया। लोगों ने दौड़कर उन्हें बचाया। बाद में उन्हें सिपाही बाइक से साथ ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि नौ दिसंबर की रात करीब 10:45 बजे श्यामनगर फ्लाईओवर के नीचे आर्मी साइडिंग की अप लाइन की ओएचई बिजली पोल पर चढ़कर काट दी गई थी। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इसके तहत शनिवार रात आरपीएफ दरोगा अमित द्विवेदी श्यामनगर इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे तभी गाय ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


186 कैमरे खंगाले लेकिन हाथ नहीं लगे आरोपी

रेलवे सुरक्षा बल की टीम अब तक श्यामनगर से सी,बी और ई ब्लॉक के अलावा तुलसीनगर, गदियाना इलाकों में 196 सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। सिर्फ ऑटो में जैकेट पहले दो संदिग्ध युवक भागते दिखे हैं लेकिन अभी तक एक भी आरोपी हत्थे नहीं लगा है। हालांकि, आरपीएफ अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed