{"_id":"6a32f9df23f34ec6d607e05a","slug":"the-country-has-witnessed-significant-development-under-the-bjp-government-moolchand-kanpur-news-c-220-1-akb1002-144414-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में देश का खूब हुआ विकास : मूलचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में देश का खूब हुआ विकास : मूलचंद
Thu, 18 Jun 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती ईकोपार्क सामुदायिक हॉल में बुधवार को भाजपा की ओर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि एनडीए सरकार ने गौरवशाली 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में देश का खूब विकास हुआ है।
कहा कि साल 2014 से शुरू हुआ यह सफर अब 2026 में देश को नई ऊंचाई पर ले आया है। चाहे अनुच्छेद 370 को खात्मा करने की बात हो या फिर तीन तलाक कानून देश की तरक्की को अहमियत दी गई। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया गया। डिजिटल और आर्थिक क्रांति के तौर पर जन धन योजना से लेकर यूपीआई डिजिटल पेमेंट्स तक देश तरक्की के रास्ते पर बढ़ा है। हालिया आर्थिक आकड़ों के अनुसार वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत 7.7 फीसदी की मजबूत विकास दर से आगे बढ़ रहा है।
जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि मोदी एवं योगी की सरकार विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। पहले देश में घोटाले का दौर होता था। अब विकास की बात होती है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल राज्य और राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सही हाथों में नेतृत्व है तो देश की तरक्की तय है। जिलाधिकारी कपिल सिंह, सीडीओ विधान जायसवाल, एसपी श्रद्ध नरेंद्र पांडेय ने भी लोगों को जानकारी दी। यहां विधायक पूनम संखवार, जिलापंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, पूर्व विधायक विनोद कटियार, डॉ. सतीश शुक्ला, बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान व जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि रहे।