{"_id":"68cb232491eda474400cbfff","slug":"the-councilor-asked-for-pruning-but-the-contractor-cut-the-trees-from-the-roots-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1269632-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पार्षद ने छंटाई के लिए कहा पर ठेकेदार ने जड़ से काटे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पार्षद ने छंटाई के लिए कहा पर ठेकेदार ने जड़ से काटे पेड़
विज्ञापन
कानपुर। अशोकनगर दुर्गा पूजा पार्क और अस्सी फीट रोड में पार्षद पवन गुप्ता ने ठेकेदार से पेड़ों की छंटाई के लिए कहा लेकिन ठेकेदार ने बिना अनुमति चार पेड़ों को जड़ से काट दिया। यह खुलासा नगर निगम उद्यान अधीक्षक की जांच में हुआ। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के लिए नजीराबाद थाने में तहरीर दी है।
अशोकनगर दुर्गा पूजा पार्क में 13 सितंबर को छंटाई के नाम पर बिना अनुमति लिए तीन हरे पेड़ काट दिए गए थे। इसी तरह अस्सी फीट रोड में एक पेड़ काटा गया था। नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर उद्यान अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय ने जांच की। इसके बाद अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए नजीराबाद थाने में तहरीर दी। इसके अनुसार दुर्गा पूजा पार्क और 80 फीट रोड अशोकनगर में गूलर, अशोक, गोल्डमोहर, आम आदि के पेड़ों की छंटाई के लिए पार्षद पवन गुप्ता ने ठेकेदार से कहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने पेड़ों की छंटाई न करते हुए बगैर उद्यान विभाग की अनुमति और वन विभाग को सूचित किए पेड़ों को जड़ से काट दिया।
इस संबंध में पार्षद पवन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दुर्गा पूजा कमेटी के कहने पर ठेकेदार से पेड़ों की छंटाई के लिए कहा था। जब ठेकेदार ने पेड़ तने से काट दिए तो उनसे खिलाफ एफआईआर की मांग भी की थी। ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला वन अधिकारी दिव्या ने बताया कि ठेकेदार पर विभागीय स्तर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों का मूल्यांकन कर ठेकेदार से जुर्माना वसूला जाएगा।