फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The contractor forgot to cover the drain and left a pit parallel to the drain.

Kanpur News: नाला ढकना भूला ठेकेदार, नाला के समानांतर गड्ढे छोड़े

Sat, 10 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The contractor forgot to cover the drain and left a pit parallel to the drain.
कानपुर देहात। अकबरपुर में शुक्ल तालाब के बाहर ठेकेदार नाला बनाने में मनमानी कर रहा है। हालात ये हैं कि नोटिस मिलने के बाद बंद काम बीते दिसंबर में शुरू कराया गया लेकिन इसके बाद अब नाला ढकने की सुध नहीं ली जा रही है। वहीं नाला के समानांतर गड्ढे छोड़ दिए गए हैं इससे किसी राहगीर के गिरने का खतरा बना है।
विज्ञापन

नगर निकाय प्रशासन की ओर से शुक्ल तालाब के करीब मोहल्ले की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बीते साल ठेका दिया गया था। ठेकेदार ने जुलाई में काम शुरू कराया। करीब बीस मीटर नाला बनाकर काम बंद कर दिया। ढकने के लिए सीमेंट की पटिया बनाई गई और आंशिक बनाए गए नाला को ढक दिया गया। इसी दौरान बारिश होने लगी तो नाला का आगे काम नहीं कराया गया। बीते साल नवंबर तक अधूरा नाला बनना शुरू नहीं हुआ तो ईओ ने नाराजगी जताकर ठेकेदार को नोटिस जारी की। तब बीते साल दिसंबर में नाला बनाने की सुध ली गई। अब नाला बनाने के बाद ढंकना ठेकेदार भूल गया है।
विज्ञापन

वहीं आरसीसी नाला बनाने के बाद नाला व सड़क के समानांतर गड्ढे मिट्टी से भरे नहीं गए हैं। नाला व गड्ढे खुले होने से किसी राहगीर के गिरने का खतरा है। बता दें कि इसी मार्ग पर मंडी समिति, पोस्टमार्टम हाउस, साइबर थाना, अकबरपुर थाना और बिजली उपकेंद्र है। पूरे दिन लोगों की आवाजाही रहती है। शुक्ल तालाब के पास आबादी है तो यहां से बच्चे भी निकलते हैं। मोहल्ले के अनिल कुमार, शिवकुमार व दीपक आदि ने बताया कि ठेकेदार ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री एक माह से एकत्र कर रखी है। नाला ढकने का काम रुका है। वहीं गड्ढे हादसे की दावत दे रहे हैं। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। ठेकेदार को तेजी से काम पूरा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed