फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The conduct of the leaders and the hard work of the workers lead to victory.

Kanpur News: नेताओं का आचरण और कार्यकर्ता के परिश्रम से होती है जीत

Mon, 14 Sep 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The conduct of the leaders and the hard work of the workers lead to victory.
कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की तरफ से बुलाई गई गोविंदनगर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की बैठक से करीब 30 प्रतिशत अध्यक्ष नदारद रहे। कई मन की बात के सवाल का जवाब भी नहीं दे पाए। उन्होंने पार्टी के नेताओं को नसीहत दी कि ऊपर के नेताओं का आचरण और नीचे के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जीत होती है। हम 2027 का चुनाव रिकार्ड मतों से जीतेंगे। यह अहंकार नहीं, आत्मविश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को शास्त्रीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में बीएल संतोष ने कहा कि बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ के प्रत्येक मकान और मतदाता की जानकारी होनी चाहिए। बूथ अध्यक्षों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के मन की बात समेत बूथ स्तर के छह कार्यक्रमों को सक्रियता से आयोजित करने के निर्देश दिए। 17 सितंबर को घर-घर आशीर्वाद का दीपक जलाने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी प्रमोद अग्रहरि ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा माह की जानकारी दी। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए 22 प्रमुख विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। यहां कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष रामकिशोर साहू, प्रभारी शंकर लाल लोधी, सांसद रमेश अवस्थी, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed