फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The condition of the youth worsened in the police lockup in Hamirpur, accused the police of demanding bribe

Hamirpur: लॉकअप में बिगड़ी युवक की हालत, विवाहिता को भगाने के मामले में था बंद, बोला- पुलिस ने मांगे थे 80 हजार

Wed, 18 Jan 2023 11:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Jan 2023 11:59 PM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में विवाहिता को भगाने के मामले में कोतवाली में बंद युवक की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में पुलिस उसे सीएससी ले गई, जहां युवक ने पुलिस पर छोड़ने के बदले 80 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
The condition of the youth worsened in the police lockup in Hamirpur, accused the police of demanding bribe
राठ सीएचसी में उपचार के दौरान जानकारी देते धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में विवाहिता को भगा ले जाने के मामले में कोतवाली के लॉकअप में बंद युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां युवक ने पुलिस पर छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये लेने के साथ 50 हजार और मांगने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

पति ने कोतवाली में महिला को भगा ले जाने की शिकायत की थी।  गोहांड कस्बा निवासी धर्मेंद्र ने बताया तीन माह पहले कस्बे के भटियाना मोहल्ले से विवाहिता को भगा ले गया था। महिला की शादी के पहले से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने हरियाणा के पलबल में जाकर कोर्ट मैरिज कर लिया।
विज्ञापन

शादी के रिसेप्शन से पुलिस ने उठाया
तीन दिन पहले दोनों लौट कर गोहांड आए थे। शादी के रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी। तभी कोतवाली पुलिस ने उसे उठा लिया था। मंगलवार शाम को लॉकअप में उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख पुलिस के हाथपैर फूल गए। पुलिसकर्मियों ने सरकारी जीप से उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहीं हालत नाजुक देख पुलिसकर्मियों ने उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। धर्मेंद्र ने बताया कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने उन्हें छोड़ने के बदले 80 हजार रुपये मांगे। 30 हजार रुपये दे चुके हैं। बाकी पचास हजार की व्यवस्था न बनने पर सदमे से उनकी हालत बिगड़ गई।

कोतवाल बोले- युवक के आरोप बेबुनियाद 
उन्होंने बताया कि उनके दिल में छेद है, जिसका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। वहीं कोतवाल तारा सिंह पटेल ने कहा युवक के आरोप बेबुनियाद हैं। बीमारी का पता चलने पर उसकी मां पार्वती के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed