{"_id":"696d3e7cec786e2161016080","slug":"the-committee-will-investigate-the-matter-of-sending-patients-to-private-pathology-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1398041-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोगियों को निजी पैथोलॉजी भेजने के मामले में की जांच करेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोगियों को निजी पैथोलॉजी भेजने के मामले में की जांच करेगी कमेटी
विज्ञापन
कानपुर। हैलट ओपीडी में आए रोगियों को निजी पैथोलॉजी भेजने के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी सात दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जांच कमेटी संबंधित डॉक्टर के खिलाफ अब तक आईं सभी शिकायतों को भी खंगालेगी।
हैलट में मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सीनियर फिजीशियन डॉ. ब्रजेश कुमार को दिखाने के लिए आए रोगियों ने शिकायत की थी कि डॉक्टर ने उनसे निजी पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए कहा था। ओपीडी के राउंड पर निकले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला से भी मरीजों ने शिकायत की थी। इस पर डॉ. काला ने रोगियों की अस्पताल में ही जांच कराई और दवा दिलाई थी। मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
डॉ. काला ने बताया कि जांच कमेटी गठित करने के लिए आदेश दिए हैं। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह की अगुवाई में जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद शासन को कार्रवाई के संबंध में पत्र भेजा जाएगा। बता दें कि इसके पहले डॉ. ब्रजेश कुमार के खिलाफ रोगियों ने बाहर से ब्रांडेड दवाएं लिखने की शिकायत की थी। कैल्शियम और विटामिन से संबंधित ये दवाएं हैलट में भी उपलब्ध थीं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इसके पहले भी एक बार डॉ. ब्रजेश की शासन से शिकायत कर चुका है। वह मेडिसिन विभाग से अटैच हैं। उनकी नियुक्ति आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में है।