फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The cold increases the risk of pneumonia in children, many are admitted

Kanpur News: ठंड बढ़ने से बच्चों में निमोनिया का बढ़ा खतरा, कई भर्ती

Sun, 21 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The cold increases the risk of pneumonia in children, many are admitted
राजपुर। ठंडी हवा और कोहरे पड़ने के साथ ही गलन बढ़ी है। ठंड ने कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों, बुजुर्गों को बीमार करना शुरू कर दिया है। अस्पताल में सांस फूलने, निमोनिया होने पर लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को डॉक्टर ठंड से बचाव की सलाह के साथ हालत बिगड़ने पर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन




राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में नौनिहालों की संख्या बढ़ी है। दो सप्ताह पहले 80 से 90 मरीज पहुंच रहे थे। अब यह संख्या 100 से 120 तक पहुंच रही है। इनमें 40-50 रोजाना निमोनिया से पीड़ित बच्चे इलाज कराने आ रहे हैं। गंभीर रूप से पीड़ित बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। वहीं कुछ को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शनिवार को राजपुर पीएचसी में 100 के करीब मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से करीब 50 बच्चों में सर्दी खांसी जुकाम व उल्टी की समस्या से पीड़ित थे।
विज्ञापन

चिकित्सक अनूप द्विवेदी व शिव विनायक त्रिपाठी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी। पीएचसी के डॉ. अनूप द्विवेदी ने बताया कि इस समय ज्यादातर बच्चे निमोनिया और डायरिया से पीड़ित सामने आ रहे हैं। इनमें करीब 20 बच्चे हर एक दिन निमोनिया से पीड़ित होकर आ रहे हैं। बच्चों को खांसी, जुकाम और सांस लेने में भी परेशानी होती है। वहीं डायरिया के 4 से 5 बच्चे आ रहे हैं। ऐसे बच्चों को दस्त के साथ बुखार भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बुजुर्गों में सांस फूलने की समस्या बढ़ी है। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इस समय जितना हो सके बच्चों को सर्दी से बचाया जाए। छोटे बच्चों को दस्ताने और मौजे पहनाएं रखें। सिर भी ढंकर रखे। शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए गुनगुना पानी पीते रहे। किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लेकर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed