फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The clerk of the Collectorate is allotting GSVM quarters without permission.

Kanpur News: कलक्ट्रेट का बाबू बिना अनुमति आवंटित कर दे रहा है जीएसवीएम के क्वार्टरों को

Sun, 28 Sep 2025 06:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
The clerk of the Collectorate is allotting GSVM quarters without permission.
कानपुर। कलक्ट्रेट का बाबू जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन की अनुमति के बगैर कॉलेज कैंपस के क्वार्टर का आवंटन कर दे रहा है। डीएम ऑफिस से अब तक 50 फीसदी कोटे से अधिक आवास आवंटित हो चुके हैं। प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों के रहने की जगह नहीं है और बाहरी लोगों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। कैंपस असुरक्षित हो गया और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इस प्रकरण की शिकायत की गई है।
विज्ञापन


पूल हाउसिंग स्कीम के तहत वर्ष 1975 में पीडब्ल्यूडी ने कॉलेज परिसर में आवास बनाए थे। प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि शासनादेश में बदलाव हो गया, फिर भी कलक्ट्रेट से क्वार्टर आवंटित किए जा रहे हैं। इनमें रहने वाले बिना बिल दिए चले जाते हैं जो कॉलेज के बकाये में जुड़ता है। इनका 30 लाख से अधिक बिल बकाया है। स्कीम में डीएम ऑफिस को 50 फीसदी का कोटा दिया गया था। अब कोटे से अधिक आवास आवंटित कर दिए गए। आवंटन के पहले कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों से अनुमति भी नहीं ली जाती।
विज्ञापन

कैंपस प्रभारी डॉ. संतोष बर्मन के मुताबिक टाइप-1 और 2 में 54 में से 28 आवास आवंटित कर दिए गए। टाइप-3 में आठ में छह आवास डीएम ऑफिस से आवंटित किए गए हैं। एक बंगला एसीपी को आवंटित किया गया। गेट खुला रहने से बाहरी लोग आते-जाते रहते हैं। जिन्हें क्वार्टर आवंटित किए जाते हैं, वे बिजली और पानी का बिल भी नहीं देते। यह कॉलेज के खाते में आता है। कैंपस से एक कार, छात्रावासों से लैपटॉप और दूसरा सामान चोरी हो रहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा से शिकायत की गई है। डीएम को भी पत्र भेजा गया है। इस संबंध में एक याचिका डॉ. अरविंद बनाम जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज हाईकोर्ट में भी दाखिल की गई है। क्वार्टर आवंटन की वजह से रेजीडेंट डॉक्टरों को रहने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed