फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city's first athletic track will soon start in CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू में जल्द शुरू होगा शहर का पहला एथलेटिक ट्रैक

Mon, 08 Sep 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The city's first athletic track will soon start in CSJMU
सीएसजेएमयू में तैयार एथलेटिक्स ट्रैक। - फोटो : संवाद
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एथलेटिक ट्रैक बनाया गया है। यह शहर का पहला ट्रैक है जहां पर दौड़ के साथ-साथ लॉन्ग जंप, हाई जंप और की स्पर्धाएं एक साथ कराई जाएंगी। शहर के खिलाड़ियों को अब यहां राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसका शुभारंभ 18 सितंबर तक होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 400 मीटर लंबा ट्रैक 10 करोड़ रुपये से बनाया गया है। इसे लगभग नौ एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। इस पर 100 से लेकर 1200 मीटर तक की दौड़ स्पर्धाएं कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बाधा दौड़, रिले दौड़, मध्यम व लंबी दूरी की स्पर्धाएं भी कराई जा सकती हैं। विश्वविद्यालय के प्रो. आशीष कटियार ने बताया कि ट्रैक के आसपास तीन हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक शहर के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए लखनऊ या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था। सीएसजेएमयू में ट्रैक के उद्घाटन के बाद उन्हें आधुनिक सुविधाएं यहीं पर उपलब्ध होंगी। इस ट्रैक से न केवल कानपुर बल्कि पूरे बुंदेलखंड और मंडल के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय अभ्यास और प्रतियोगिताओं का अवसर मिलेगा।


कानपुर में एथलेटिक ट्रैक का बनना खेल जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले वर्षों में यहां राज्यस्तरीय और राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी। - नरेश चौधरी, सचिव यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed