फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city seemed to fear now

शहर में अब लगने लगा है डर

Mon, 27 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The city seemed to fear now
घटना के बारे में जानकारी देते रमाकांत वर्मा के परिजन। - फोटो : amarujala
कानपुर। पिछले दिनों चकेरी में सराफा कारोबारी पर गोली चलाकर 22 लाख की लूट, आशुतोष अपहरण-मर्डर, धनकुट्टी में दिनदहाड़े कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट, चमनगंज में सरेशाम फरीद की हत्या, साउथ में पुलिस चेकिंग के समय तीन लूटें, बिठूर में लड़की को सरेराह तमंचा लगाकर उठाने की कोशिश और अब कल्याणपुर में सराफ को गोली मारकर लूट, जेल से कैदी फरार। सुबह, दोपहर, शाम, रात, बदमाश जब चाहे जैसी चाहे वारदात कर रहे हैं। गोलियां चला रहे हैं। शहरी डरे हैं, सोच रहे हैं कहां है पुलिस, क्या कर रही है पुलिस।
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर सिपाही की पत्नी से लूट
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के केशवपुरम में एक सप्ताह पूर्व चमनगंज थाने में तैनात सिपाही की पत्नी से सरेआम बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पूरे जेवरात उतरवा लिए थे। सिपाही ने विभागीय दबाव के चलते थाने में तहरीर तक नहीं दी और पूरा मामला दबा दिया गया जबकि वारदात के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची थी और सिपाही की पत्नी ने खुद पूरा घटनाक्रम बताया था।
विज्ञापन

कारोबारी को तमंचा अड़ाकर लूटा
कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में रविवार 19 जून को बाइक सवार बदमाशों ने सीमेंट कारोबारी अचल अग्रवाल से 1.50 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आज तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कारोबारी को तमंचा अड़ाकर लूटा
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के आवास-विकास वन में 25 जून की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने सीएमओ दफ्तर में कार्यरत चंद्र प्रभा त्रिपाठी से घर के पास झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाया तो बदमाशों ने तमंचा तान दिया था। पूरी वारदता सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसके बाद भी पुलिस लुटेरों तक नही पहुंच पा रही है।

कैंट में महिला से चेन लूट
नवाबगंज ख्योरा निवासी विजय कश्यप की पत्नी अंजू से शनिवार (25 जून) को कैंट में चेन लूट हो गई थी। अंजू चकेरी के अहिरवां बीबीपुर स्थित मायके से घर लौट रही थी। कैंट के दादामियां मजार के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed