फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The challenge of repairing 115 roads in 18 days.

Kanpur News: 18 दिन में 115 सड़कों के मरम्मत की चुनौती

Sun, 13 Sep 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The challenge of repairing 115 roads in 18 days.
कानपुर देहात। जनपद में चार श्रेणी की कुल 115 सड़कें उखड़ी हैं। इन सड़कों के पैचवर्क के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की दरकार है। इधर करीब 30 लाख रुपये ही शासन से मिले हैं। वहीं, सितंबर अंत तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश हैं। माह के बचे 18 दिन में सड़कों की मरम्मत की चुनौती है।
विज्ञापन

जनपद में लोक निर्माण विभाग के दो खंड हैं और प्रति खंड पांच-पांच ब्लॉक की सड़कों का दायित्व हैं। बारिश से खराब हुई सड़कों का सर्वे पूर्व में कराया गया था। इसके आधार पर कुल 115 सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाया गया। करीब 10 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई। इधर, धनराशि मिलने पर तुरंत काम शुरू हो सके इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पहले ही करा ली गई। अब ठेकेदार तय हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से दोनों खंडों में केवल 15-15 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। यह जरूरत के हिसाब से कम है। इधर बीच-बीच में हो रही बारिश से उखड़ी सड़कों के पैचवर्क का काम प्रभावित है। इसी के बीच कई स्थानों पर कंक्रीट मिक्स से गड्ढे भरने का काम कराया गया है, लेकिन ऊपरी डामर की परत नहीं डाली गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश सड़क मरम्मत में आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कई जगह सड़क पर पानी भरा है तो वहां मरम्मत कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है। राज्य राजमार्ग बेला विधूना मार्ग पर रसूलाबाद में करीब 18 किमी लंबाई में उखड़ी सड़क की मरम्मत जरूर करा दी गई है। इधर पांडु नदी की बाढ़ से पलिया बास खेड़ा-अंता मार्ग जलभराव से कई जगह खराब हो गया है। यहां सड़क अभी जलमग्न है। बता दें कि बीते शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश व बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर आवागमन के योग्य बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed