फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The chain was snatched from the neck of a woman sitting in an auto by snatching it

Kanpur News: ऑटो में बैठी महिला के गले से झपट्टा मारकर छीन ले गए चेन

Mon, 07 Jul 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The chain was snatched from the neck of a woman sitting in an auto by snatching it
कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र के दामोदरनगर इलाके में ऑटो में बैठी महिला के गले से बाइक सवार झपट्टा मारकर चेन छीन ले गए। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय टरका दिया। डीसीपी साउथ से गुहार लगाई लगाने पर दस दिन बाद बर्रा पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र के भूसाटोली कछियाना मोहाल निवासी दयाशंकर साहू आयकर अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी स्वीटी 25 जून की सुबह करीब दस बजे दो अन्य रिश्तेदार महिलाओं के साथ तिलियाना से ऑटो बुक कर दामोदरनगर में रहने वाली बुआ सुनीता साहू के यहां जा रही थीं। स्वीटी के अनुसार, वैष्णो देवी मंदिर के पास अपाचे बाइक सवार शातिर ऑटो के एकदम करीब आए और गले में पड़ी 15 ग्राम वजन की सोने की चेन तोड़कर भाग निकले। जल्दबाजी आरोपियों की बाइक भी फिसल गई। इसके बाद वह बाइक उठाकर भाग निकले। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि लुटेरे सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण में सक्रिय हो गए लुटेरे
दक्षिण जोन के हनुमंत विहार, गुजैनी और गोविंदनगर थानाक्षेत्रों में बीते दिनों लूट की वारदातों का पुलिस खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने हनुमंत विहार में छात्रा, गुजैनी में नर्स व गोविंदनगर में दिव्यांग एसोसिएशन के बुजुर्ग अध्यक्ष को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed