{"_id":"6313852e7457f254286333a6","slug":"the-case-of-selling-nutritional-packets-in-hardoi-the-project-officer-ordered-an-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पोषाहार के पैकेट बेचने का मामला, परियोजना अधिकारी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पोषाहार के पैकेट बेचने का मामला, परियोजना अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
Sun, 04 Sep 2022 01:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:16 AM IST
सार
बाल विकास विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब पोषाहार बिक्री का वीडियो वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए डीपीओ ने आनन फानन में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के एक ब्लॉक क्षेत्र में पोषाहार की बिक्री किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला अहिरोरी ब्लॉक क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। जैसा कि विभागीय लोगों ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पोषाहार की बिक्री किसी को करते हुए दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
मामले का संज्ञान लेते हुए डीपीओ ने जांच के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि किसी सहायिका द्वारा एक युवक को पोषाहार के पैकेट बेंचे जा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। इस बीच चर्चाओं के बाद विभागीय अधिकारी कार्रवाई के मोड में आ गए हैं।
विज्ञापन
बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि सीडीपीओ अहिरोरी और बिलग्राम को जांच सौपी गई। जांच जल्दी से जल्दी पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। जांच का निष्कर्ष आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन