फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The canal overflowed again, water entered two settlements

Kanpur News: नहर फिर ओवरफ्लो, दो बस्तियों में घुसा पानी

Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The canal overflowed again, water entered two settlements
कानपुर। दक्षिण क्षेत्र में सोमवार को दूसरे दिन भी नहर ओवरफ्लो होने से भीमनगर बस्ती और जलपा नगर के कई घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर भी जलभराव हो गया। जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग ने पानी का प्रेशर कम किया। हालांकि, देर रात तक पानी कम नहीं हुआ था।
विज्ञापन


निरालानगर, डब्ल्यू ब्लॉक स्थित भीमनगर बस्ती में करीब 500 परिवार रहते हैं। नहर किनारे की इस बस्ती के आगे के घरों में सोमवार को भी नहरिया ओवरफ्लो होने से पानी भरा रहा। सैकड़ों परिवार घुटने तक भरे पानी में रोजमर्रा के काम कर रहे हैं। वहीं, जलपा नगर निवासी शकील, शमशाद अली, नीलम सिंह, अमित, नरेश वाल्मीकि, लईक आदि ने बताया कि नहर का पानी भरने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


घरों में रखा गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया है। विभाग के अधिकारी सुन ही नहीं रहे और लगातार पानी छोड़ रहे हैं। लोग दिनभर डंडों से नाली खोलते और पानी निकालने के जतन कर रहे हैं। बता दें कि लोअर गंगा केनाल और उससे जुड़ी नौरैयाखेड़ा व सीटीआई नहर में पिछले पांच दिन से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह से नहर किनारे की बस्तियों, मोहल्लों और सड़क तक पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर किनारे रहने वाले लोग कूड़ा-कचरा फेंकते है। पानी के बहाव में रुकावट आने से नहर ओवरफ्लो होती है। जल्द ही नहरों की सफाई कराई जाएगी। बस्ती में पानी भरने की जानकारी मिली है जिस पर इस नहर में पानी कम करा रहे हैं, ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
-गोविंद, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed