फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The canal overflowed again, water entered two settlements

Kanpur News: भाजपा ग्रामीण जिले के नाै मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

Tue, 17 Jun 2025 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The canal overflowed again, water entered two settlements
कानपुर। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिले के कुल 16 मंडलों में से नाै मंडलों की कार्यकारिणी सोमवार को घोषित कर दी गई। यह जानकारी जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान की ओर से दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल कार्यकारिणी में 60 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, जिसमें 16 पदाधिकारी हैं। मंडल अध्यक्ष के अतिरिक्त छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रत्येक मंडल इकाई में सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, महिला सहित अन्य सभी वर्गों की समान भागीदारी रखी गई है। हर शक्ति केंद्र में से कम से कम एक पदाधिकारी की भागीदारी मंडल कार्यकारिणी में सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही कम से कम 40 प्रतिशत नए कार्यकर्ताओं को मंडल कमेटी में शामिल किया गया है। इस माैके पर समरजीत सिंह, राजेंद्र कटियार, धीरेंद्र सिंह, वेदव्रत सचान, अनिरुद्ध शुक्ला, सूर्यब्रह्म सिंह, अनुराग कश्यप, सौरभ शर्मा, कमल कुशवाहा, जितेंद्र राजपूत आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

---
तीन विधानसभा क्षेत्रों में मंडल : बिल्हौर विधानसभा में चौबेपुर, शिवराजपुर, बिल्हौर नगर, बिल्हौर ग्रामीण, ककवन। इसी तरह बिठूर विधानसभा में बिधनू, मझावन, बिठूर मंडल और घाटमपुर विधानसभा में पतारा की मंडल कार्यकारिणी घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed