{"_id":"639c80c3564da90fea767acb","slug":"the-bullies-beat-the-young-man-in-hardoi-the-incident-was-captured-in-cctv-the-victim-approached-the-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक को पीटा: मंडी से घर जाते समय हुई घटना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने युवक को पीटा: मंडी से घर जाते समय हुई घटना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Fri, 16 Dec 2022 08:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:00 PM IST
सार
शहर कोतवाली क्षेत्र में दंबगों ने बाइक सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक को बीच सड़क में लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेतहाशा पीटा। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। पीड़ित ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को घेरकर लाठी-डंडे व हॉकी से पीटा। पूरा मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड गिप्सन गंज निवासी कौशल गुप्ता का आरोप है कि वह मंडी आढ़त से घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में सरकुलर रोड पर उसको एक युवक ने चार-पांच साथियों के साथ घेर लिया और लाठी-डंडे और हॉकी से पीटा। इससे वह घायल हो गया है। उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं, जिसके आधार पर मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन