{"_id":"6807f7fa86e308cc1d0fe424","slug":"the-brothers-released-from-jail-had-looted-the-purse-of-a-woman-advocate-using-a-stolen-bike-kanpur-news-c-362-1-ka11002-122532-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेल से छूटे सगे भाइयों ने चोरी की बाइक से की थी महिला अधिवक्ता से पर्स लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेल से छूटे सगे भाइयों ने चोरी की बाइक से की थी महिला अधिवक्ता से पर्स लूट
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर के-ब्लाॅक में रविवार रात महिला अधिवक्ता अमिता सिंह चौहान से दो सगे भाइयों ने चोरी की बाइक से पर्स लूट की थी। पर्स लूटने से पहले लुटेरों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रविवार सुबह उन्नाव जिले के गंगाघाट इलाके से पल्सर बाइक चोरी की। फिर रात में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घंटेभर बाद दोबारा घटनास्थल पहुंचे लुटेरों को पीड़िता की परिचित के पहचान लिया। पुलिस ने नौबस्ता स्थित एक गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पनकी के पतरसा निवासी सुशील कुमार और उसके पड़ोसी विनय कपूर के रूप में हुई है। उनसे चोरी की बाइक और लूटा गया पर्स बरामद हुआ है।
डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी विनय कपूर पर गैंगस्टर समेत 13 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में गैंगेस्टर के मामले में उसे और उसके भाई आशीष कपूर को पांच साल की सजा हुई थी। सजा काटकर दोनों वर्ष 2022 में बाहर आए। जेल से छूटने के बाद प्राइवेट नौकरी कर गुजर बसर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पतरसा निवासी सुशील से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
कुछ समय बाद उससे कुछ रुपये उधार मांगे तो उसने कर्जा देने के बजाय लूट करने और पैसा कमाने का ऑफर दिया। इसी के बाद तीनों ने बाइक चोरी कर लूट का प्लान बनाया और वारदात को अंजाम दिया। विनय और सुशील की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी आशीष कपूर की तलाश में जुटी है।
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि लूट के लिए प्लान बनाने के दौरान आशीष ने चोरी की बाइक से घटना को अंजाम देने की सलाह दी। कहा कि बाइक दूसरे जिले से चोरी की जाए तो पुलिस से बचने में आसानी होगी। इस बात को मानकर पहले विनय ने सुशील के साथ मिलकर बाइक चोरी की। फिर भाई आशीष के साथ मिलकर लूट कर भाग निकले।