फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bride's brother died in an accident, one injured

हादसे में दुल्हन के मौसरे भाई की मौत, एक घायल

Thu, 27 May 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The bride's brother died in an accident, one injured
रसूलाबाद। दुल्हन की चुनरी लेने साथी संग बाइक से जा रहे मौसेरे भाई की रेवरी मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अनहोनी पर खुशी वाले घर में कोहराम मच गया। सादगी से विवाह की रस्में हुईं।
विज्ञापन

रामपुर कसमड़ा गांव में मंगलवार रात सुरेंद्र कुमार की बेटी साधना का विवाह था। बरात आने और रस्म अदायगी के बीच दुल्हन की चुनरी न होने की याद परिवारीजनों को आई। इसी गांव में रहने वाले मौसेरे भाई अदब सिंह यादव (50) ने विषधन से चुनरी खरीदकर लाने की बात कही। वह रात में ही बाइक से पड़ोसी बबलू यादव (35) के साथ निकल गया।
विज्ञापन

रेवरी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक खड्ड में गिर गई। जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिली तो परिवारीजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी ले गए। वहां इलाज के दौरान अदब सिंह की मौत हो गई जबकि बबलू को हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्र ने बताया कि अस्पताल की तरफ से मिली सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अब परिवार के भरण पोषण की सता रही चिंता
रसूलाबाद। अदब सिंह किसान था। केवल ढाई बीघा खेती से वह किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे में उसकी मौत पर पत्नी शोभा दहाड़े मार कर रोने लगी। मां को रोता देख बेटा अर्जुन, शिवा, रोहित, हरिओम, सूरज भी फफक पड़े। रुंधे गले से शोभा ने बताया कि अब खेती की देखभाल और बच्चों के भरण पोषण की चिंता सता रही है। उसका सब कुछ उजड़ गया।

बहन को नहीं दी मौत की जानकारी
रसूलाबाद। मौसेरे भाई की हादसे में मौत से शादी की खुशियां काफूर हो गई। सादगी से रस्में अदा की गई। वहीं दुल्हन को हादसे की जानकारी नहीं दी गई। बुधवार सुबह विदाई के वक्त साधना ने अदब सिंह के न दिखने पर पूछा तो परिजनों ने टाल दिया। इसके बाद विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed