फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bride and groom's side kept wandering for food, had to queue for hours for the ingredients.

Kanpur News: खाने के लिए भटकते रहे वर-वधू पक्ष के लोग, सामग्री के लिए लगानी पड़ी घंटों लाइन

Sat, 13 Dec 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The bride and groom's side kept wandering for food, had to queue for hours for the ingredients.
सिकंदरा। कस्बा के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यहां डेरापुर, राजपुर, संदलपुर ब्लॉक से 118 जोड़े शामिल हुए। रीति रिवाज के साथ सभी रस्में अदा की गईं। भीड़ होने पर अव्यवस्था हो गई। खाने को लेकर लोग मारामारी करते दिखे। वर-वधू पक्ष के कई लोगों ने खाना न मिलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में एक साथ भीड़ बढ़ने से जगह कम पड़ गई। इससे सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई। लोगों को जमीन पर बैठकर खाना पड़ा, तो पानी के लिए कई लोग भटकते रहे। डेरापुर के बिचौलिया निवासी सुनीता ने बताया कि पुत्री रोशनी का विवाह करने के लिए आए थे, लेकिन विदाई के समय खाना और पानी तक नहीं मिला। विदाई के समय मिलने वाले सामान के लिए परिजनों के साथ नव दंपती को घंटों लाइन में लगना पड़ा। वहीं, बुधौली के श्यामलाल, राजपुर के मोनू कुमार ने बताया कि शादी के बाद खाना-पीना तो दूर विदाई कार्यक्रम के बाद भूखे प्यासे घंटों लाइन में लगने के बाद सामान मिल सका।
विज्ञापन

वहीं, राज्यमंत्री अजीत पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना गरीब व कमजोर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता के साथ शादी के अवसर मिल रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति के 102 व अन्य पिछड़ा वर्ग के 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। राज्यमंत्री के साथ सीडीओ लक्ष्मी एन ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान योजना के तहत 100000 रुपये की धनराशि में 60000 रुपये वधू के खाते में स्थानांतरित किए गए। 25000 रुपये की सामग्री और 15000 रुपये अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए गए। यहां डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
मंच पर न बुलाए जाने का प्रधानों में रहा मलाल
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व भाजपा के पदाधिकारियों को मंच पर न बुलाए से उनमें मलाल रहा। प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रधानों को न देखकर नाराजगी जताई। कहा कि प्रधानों से जानकारी करने पर बताया गया कि खंड विकास कार्यालय व जिला कार्यालय से किसी कार्यक्रम से संबंधित कोई सूचना नहीं दी गई। ग्राम प्रधान भी एक जनप्रतिनिधि है, उनकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सीडीओ से मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

........................


पुखरायां में 62 जोड़ों का विवाह आज



पुखरायां। आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शनिवार को होना है। जिसकी तैयारियां शुक्रवार को की जाती रहीं। एडीएम दिग्विजय सिंह और एसडीएम देवेंद्र सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंडाल से लेकर भोजन का इंतजाम देखा। साथ ही पूरा मैदान में साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। यहां विकास खंड मलासा, अमरौधा व सरवनखेड़ा के 62 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। वर और कन्या के साथ सभी को सुबह 10 बजे विवाह प्रांगण में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। पुखरायां नगरपालिका की ओर से पानी, सफाई आदि के इंतजाम कराए जा रहे हैं। एडीएम ने निर्देशित किया कि पूरा मैदान साफ कराया जाए। साथ ही देर शाम तक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली जाए। बीडीओ सहित कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed