फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bracelet was missing, money was also withdrawn from the account, only a scooty was found

Kanpur News: ब्रेसलेट गायब, अकाउंट से पैसे भी निकाले, मिली सिर्फ स्कूटी

Wed, 13 Aug 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The bracelet was missing, money was also withdrawn from the account, only a scooty was found
मृतक अंकुर वर्मा की फाइल फोटो, मृतक अंकुर का चकेरी स्थित घर, बिलखती मां को संभालती बहन, अंकुर क
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के गंगागंज निवासी अंकुर वर्मा (26) के शव का सोमवार को सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उसका शव प्रयागराज के होटल में शनिवार को फंदे से लटकता मिला था। परिजनों के अनुसार, ब्रेसलेट गायब था। अकाउंट से पैसे भी निकाले गए। माैके पर सिर्फ स्कूटी मिली है।
विज्ञापन



गंगागंज निवासी प्रदीप वर्मा जाजमऊ स्थित टेनरी में काम करते हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं है। पूरा परिवार टिन शेड और तिरपाल डालकर दो कमरों में गुजर बसर कर रहा है। उनके परिवार में पत्नी सुजिता, बेटा अंकुर वर्मा व एक बेटी स्वाती हैं। पिता प्रदीप ने बताया कि अंकुर एक फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय था। गुरुवार शाम छह बजे के करीब स्कूटी से निकला था। रात 10:10 बजे मां सुजिता ने फोन किया तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। एक घंटे बाद फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद चकेरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रक्षाबंधन के दिन शनिवार को प्रयागराज के एक होटल में उसका शव फंदे से लटका मिला। इकलौती बहन स्वाती ने बताया कि रक्षाबंधन को पूरा दिन राखी बांधने के लिए इंतजार करती रही। शाम को उसकी माैत की खबर आई। उसका 31 अक्तूबर को जन्मदिन होता था। इस बार कानपुर के बाहर मनाने का प्लान बनाया था। मां ने 2020 में जन्मदिन पर स्कूटी गिफ्ट की थी।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक अंकुर लाल बंगला स्थित एक मोबाइल शॉप में काम करता था। सात-आठ माह पहले नौकरी छोड़कर फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। वहीं, दोस्तों का कहना है कि वह अक्सर प्रयागराज जाता रहता था। मोबाइल शॉप में छुट्टी नहीं मिलने की वजह से उसने यह काम शुरू किया था। प्रयागराज में उसकी रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में ही उसके किसी से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अंकुर वर्मा की फाइल फोटो, मृतक अंकुर का चकेरी स्थित घर, बिलखती मां को संभालती बहन, अंकुर क

मृतक अंकुर वर्मा की फाइल फोटो, मृतक अंकुर का चकेरी स्थित घर, बिलखती मां को संभालती बहन, अंकुर क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed