{"_id":"67684ed702d571888002209b","slug":"the-boyfriend-and-girlfriend-left-home-three-days-ago-and-committed-suicide-by-consuming-poison-etawa-news-c-216-1-etw1001-119447-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन दिन पहले घर से निकले प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन दिन पहले घर से निकले प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान
Sun, 22 Dec 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन पहले घर से निकले प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। काफी वर्षों से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। औरैया कोतवाली में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास रविवार सुबह सात बजे युवक-युवती बेसुध हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से दोनों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जिला औरैया कोतवाली के गोविंद नगर निवासी संगीता ने बताया कि 20 दिसंबर को उनकी बेटी कशिश गुप्ता (23) पुत्री रजनेंद्र गुप्ता को कानपुर देहात के सिकंदरा थाना के जटियापुर निवासी मनीष कुशवाहा अपने साथ ले गया था।
उन्होंने उसी दिन कोतवाली में मनीष के खिलाफ तहरीर दी थी। रविवार सुबह उन्हें बेटी और मनीष की मौत की सूचना मेडिकल कॉलेज से मिली। मां ने बताया कि उनकी बेटी और मनीष ने एक साथ हाईस्कूल किया था। तभी से दोनों में दोस्ती हो गई थी। 2019 में कशिश की शादी औरैया में एक युवक से कराई थी। मनीष की वजह से कशिश का तलाक हो गया था। एक माह पहले मनीष अकेले घर पर आया था। उसने कशिश से शादी करने की बात रखी थी। उन्होंने मनीष के परिवार वालों को राजी कराने की बात कह दी थी।
विज्ञापन
गंभीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा मनीष कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी करता था। चार माह से घर पर था, जोकि काफी तनाव में चल रहा था। 20 दिसंबर की दोपहर सिकंदरा बाजार करने की कहकर निकला था। उसकी लगातार छानबीन की जा रही थी। उन्हें अपने बेटे के प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों की मौत की जहर खाने से हुई है। युवक के खिलाफ औरैया कोतवाली में युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।