{"_id":"6122a7dc8ebc3e79e03e8a63","slug":"the-boy-drowned-while-taking-a-bath-in-the-river-rind-akbarpur-news-knp6476572156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंद नदी में नहाते समय बालक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंद नदी में नहाते समय बालक डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। काशीपुर गांव में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय एक बालक डूब गया। इस दौरान साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने गांव पहुंचकर जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से नदी में बच्चे की तलाश शुरू कराई। हालांकि शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका।
काशीपुर गांव निवासी संतोष का बेटा सागर (10) मोहल्ले के अन्य बच्चों गोपी, गुड़िया, काजल व नन्ही के साथ गांव के किनारे से निकली रिंद नदी में भुजरिया प्रवाहित करने गए थे। वहां भुजरिया प्रवाहित करने के बाद सभी बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान गहराई अधिक होने पर सागर डूबने लगा।
इस पर साथ में नहा रहे बच्चे गांव पहुंचे और जानकारी परिवारीजनों को दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ नदी किनारे पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से सागर की तलाश शुरू कराई। हालांकि शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि डूबे बच्चे की नदी में तलाश करवाई जा रही है।