फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of the young man was found lying on the cot, after seeing the mark in the neck, the family expressed the possibility of murder

चारपाई पर पड़ा मिला युवक का शव, गले में निशान देख परिजनों ने जताई हत्या का आशंका

Sat, 29 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man was found lying on the cot, after seeing the mark in the neck, the family expressed the possibility of murder
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के लालपुर गांव में गुरुवार रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह एक टेंट हाउस में काम करता था। मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना आया है। तीन डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। गले में निशान पाए जाने से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लालपुर गांव निवासी अंकित संखवार (20) गांव के ही एक टेंट हाउस में काम करता था। गुरुवार शाम वह घर में दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से गया था। रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने समझा वह दोस्तों के यहां रुक गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव के बाहर की तरफ बने उसके दूसरे मकान में अंकित का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी जैसे निशान का घेरा बना था। इससे परिजनों ने आशंका जताई कि उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।
घटना की जानकारी पर सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विनोद पांडेय व लालपुर चौकी इंचार्ज नसीम खान मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पोस्टमार्टम में मृतक के बाएं हाथ में खरोंच के निशान पाए गए हैं।

साथ ही दम घुटने से मौत होने की बात सामने आ रही है। ये स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने खुद फांसी लगाई है या फिर गला घोंटा गया है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई धनंजय की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed