फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of the watchman was found on a cot in a closed school, his head was separated from the torso

Kanpur News: बंद पड़े स्कूल में चारपाई पर मिला चौकीदार का शव, सिर धड़ से था अलग

Thu, 14 Aug 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The body of the watchman was found on a cot in a closed school, his head was separated from the torso
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के दहेली सुजानपुर स्थित बंद पड़े एक स्कूल के अंदर चारपाई पर वृद्ध चौकीदार का बुधवार को शव पड़ा मिला। धड़ से सिर अलग था। ठेकेदार की सूचना पर पहुंचे परिजन कमरे का नजारा देखकर दंग रह गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव कई दिन पुराना होने के चलते सड़ चुका था।
विज्ञापन


गोविंदनगर के 11 ब्लॉक हरिजन कॉलोनी निवासी रामप्रसाद (60) दहेली सुजानपुर भवानीनगर स्थित एक स्कूल में चौकीदारी करते थे। परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटा आशीष रावत, अंकित, शादीशुदा बेटी दीपा व ज्योति हैं। भाई नंदलाल ने बताया कि बीते आठ मई 2025 को छोटे बेटे आशीष की शादी हुई थी। इसके बाद से ही वह घर पर रह रहे थे। बीते एक जुलाई से ठेकेदार गंगा सिंह ने भाई को चौकीदारी पर रखा था। इससे पहले वह पेंटिंग का काम करते थे। स्कूल प्रबंधन ने एक साल पहले स्कूल बेच दिया था तब से स्कूल बंद था। स्कूल की देखरेख ठेकेदार गंगा सिंह और केयरटेकर अमित सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन के एक दिन पहले से रामप्रसाद का फोन स्विच ऑफ जा रहा था। वह काम की वजह से दो-चार महीने तक घर से बाहर रहते थे इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बुधवार सुबह बर्रा आठ निवासी ठेकेदार गंगा सिंह ने रामप्रसाद की मौत की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शरीर से सिर अलग देख हत्या का आरोप लगाया है। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केयरटेकर अमित सिंह ने बताया कि आखरी बार 28 जुलाई को उनकी मुलाकात हुई थी। आठ अगस्त को वह खर्चा देने के लिए आए थे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। मंगलवार रात को भी वह दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बुधवार सुबह उन्होंने ठेकेदार गंगा सिंह, परिजनों के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर ताला तोड़कर अंदर कमरे में पहुंचे तो चारपाई पर शव पड़ा देखा।



इलाकाई लोगों के अनुसार रामप्रसाद अक्सर बाहर निकलने वाले किशोरों से शराब मंगवाकर पीते थे। एक किशोर ने उनको थोड़ी दूर स्थित ढाबे में 100 रुपये में खाना खाने की बात बताई थी। वह अक्सर उसी ढाबे में खाना खाने भी जाते रहते थे। लोगों के मुताबिक बीते कुछ दिन पहले मृतक राम प्रसाद का किसी से विवाद भी हुआ था। हालांकि यह विवाद कब और किससे हुआ था इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed