{"_id":"59e246044f1c1bd7538b777b","slug":"the-body-of-the-student-of-11th-got-hanged-on-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, घरवाले बोले किसी ने मार डाला बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, घरवाले बोले किसी ने मार डाला बेटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:44 PM IST
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई चुर्खी थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। वह उरई जाने को कहकर घर से निकला था। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा। थानाध्यक्ष बोले कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी पंकज (16) पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव के ही इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। शनिवार सुबह वह घर से उरई जाने को कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने गांव में काफी खोजबीन की और रिश्तदारों को फोन कर पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तो गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ पर अंगौछे से पंकज का शव लटका मिला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना घरवालों व पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। थानाध्यक्ष फुंदनलाल ने बताया कि पंकज शनिवार को उरई आया था। उसके साथ कुछ दोस्त भी आए थे। उरई से लौटकर वह गांव पहुंचा। परिजन घटना के बारे में कुछ बता नहीं पाए। छात्र की मौत के मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों तरह से देखा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन