{"_id":"67a489108844317dc301bf00","slug":"the-body-of-the-soldier-reached-his-village-he-was-given-final-farewell-at-halia-ghat-brother-lit-funeral-pyre-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: सैनिक का शव पहुंचा पैतृक गांव, हलिया घाट पर दी अंतिम विदाई…भाई ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: सैनिक का शव पहुंचा पैतृक गांव, हलिया घाट पर दी अंतिम विदाई…भाई ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब
Thu, 06 Feb 2025 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 06 Feb 2025 03:34 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: पिता सेवानिवृत्त सूबेदार अमर सिंह यादव ने बताया कि बड़ा बेटा अजीत की मणिपुर राज्य के चूड़ा चांदपुर जिले में तैनाती थी। एक फरवरी को वह घर से छुट्टी पूरी होने पर वापस घर गया था। मंगलवार को उनके निधन की जानकारी हुई।
विज्ञापन
गार्ड ऑफ ऑनर देते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
असम राइफल में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्टक्टर (पीटीआई) के पद पर तैनात मूसानगर के सिंगरसीपुर निवासी जवानअजीत कुमार (49) का मंगलवार को मणिपुर में निधन हो गया। गुरुवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। यहां पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसके बाद हलिया घाट में अंतिम संस्कार किया गया। पिता सेवानिवृत्त सूबेदार अमर सिंह यादव ने बताया कि बड़ा बेटा अजीत की मणिपुर राज्य के चूड़ा चांदपुर जिले में तैनाती थी। एक फरवरी को वह घर से छुट्टी पूरी होने पर वापस घर गया था। मंगलवार को उनके निधन की जानकारी हुई।
विज्ञापन
परिजनों को ढांढस बंधाया
मृतक जवान को छोटे भाई अजय यादव ने मुखाग्नि दी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, जिला अध्यक्ष अरुण यादव, प्रहलाद सचान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद कुमार निषाद, एसडीएम भोगनीपुर जितेंद्र कटियार, सीओ संजय सिंह, तहसीलदार प्रिया सिंह ने घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि देकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन